Uttarakhand Nikay Chunav: सीएम धामी के जिले में बीजेपी का परचम, सभी निकायों में शानदार जीत दर्ज
जिले के चारों निकायों में भाजपा प्रत्याशी जीते
Champawat News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले चंपावत में भाजपा ने नगर निकाय चुनावों में जीत का परचम लहराया। जिले के चारों निकायों में बीजेपी ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
चंपावत जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। चंपावत मुख्यालय से प्रेमा पाण्डे, लोहाघाट से गोविंद वर्मा, टनकपुर से विपिन वर्मा और बनबसा से रेखा देवी विजयी घोषित हुईं।

जिले की जनता ने भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अपना पूरा भरोसा जताते हुए चारों नगर निकाय क्षेत्रों की सीटें भाजपा के खाते में डालीं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ क्षेत्र की जनता ने आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना समर्थन जताया।

भाजपा की यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जनता के प्रति किए गए विकास कार्यों का परिणाम मानी जा रही है। जिले में विकास को गति देने और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


