उत्तराखंड: राज्य में अगले 4 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, पढ़िए मौसम का हाल
देहरादून। उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत,उधम सिंह नगर तथा बागेश्वर जनपदों में सोमवार 23 अगस्त को कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है साथ ही कहीं कहीं अकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ गर्जन होने की भी संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त को राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं तेज भारी बारिश होने तथा अकाशीय बिजली चमकने के अलावा 25 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं अकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन होने वह तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 अगस्त को राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल,चंपावत तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना साथ ही राज्य में कहीं-कहीं अकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन होने की भी भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन संवेदनशील इलाकों में छोटे नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित इलाकों में शरण लेने की सलाह दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


