Uttarakhand news: उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी को मिली नई जिम्मेदारी
38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु पूर्व विधायक , राष्ट्रीय चैम्पियन, वर्तमान ओलंपिक संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष महेश नेगी को भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़नपरी पीटी ऊषा द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी ।।
प्रदेश भर के युवा खिलाड़ियों में खुशी की लहर।।
देहरादून। भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़नपरी पी टी ऊषा द्वारा उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी को 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल के लिए Special Co-ordination Commissioner नियुक्त किया गया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि
उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है, इसलिए सभी खेल विधाओं का समन्वय और प्रबंधन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा,
इनडोर हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल दोनों ही आयोजनों के सफल आयोजन की देखरेख और इसके लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

यह दायित्व मिलने पर उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़न परी पीटी ऊषा जी एवं एशिया फेंसिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता का आभार व्यक्त किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


