Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न

Mohan Chandra Joshi February 24, 2025
ख़बर शेयर करें -

सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में रहे मौजूद।

लंबित वादों का प्राथमिकता पर निस्तारण और त्वरित न्याय पहुंचाने पर दिया जोर।

देहरादून। उत्तराखंड जजेस एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय सभागार, देहरादून में रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है, जिसमें समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया उपस्थित रहे। जिन्होंने उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त न्यायिक अधिकारियों को कहा कि न्यायपालिका के सामने वादकारी एक उम्मीद से आते हैं तथा पीठासीन न्यायाधीशों का यह दायित्व है कि विवादित मामले का निस्तारण शीघ्रता पूर्वक करें, उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों में लम्बी तिथियाँ दिये जाने के दृष्टिकोण को भी बदलने के लिए न्यायाधीशों से आह्वान किया है। यह भी कहा कि बदलती हुई वर्तमान परिस्थितियों में परंपरागत न्याय प्रक्रिया के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है। उन्होने इस पर भी जोर दिया कि दोषसिद्धि एवं दण्ड अलग.अलग हैं भले ही दोष सिद्ध हो जाए, लेकिन दण्ड देते समय मामले की समग्रता को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। न्यायाधीशों के निर्णय लेने की प्रक्रिया अपने आप में कठिन है। उन्होने इस बात पर भी बल दिया कि न्यायाधीशों को केवल विधिक ज्ञान की आवश्यकता नहीं, बल्कि समाज के सभी पहलुओं को जानने के लिए अन्य विषयों का भी अध्ययन उसी प्रकार से करना चाहिए, जिस प्रकार से वह विधि का ज्ञान अर्जित करते हैं। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि द्वारा इजराइल के उच्चतम न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं विधिवेत्ता अहरोन बराक का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायाधीशों का विचारण हर वाद में होता है इसलिए न्यायाधीशों को अपना न्यायिक दृष्टिकोण विस्तृत रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

समारोह में उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेन्दर के द्वारा उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्वरित न्याय करना न्यायाधीशों का प्रथम दायित्व है, उन्होंने विगत 5 वर्ष पुराने लंबित वादों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाना प्राथमिकता बताया है। न्यायिक अधिकारियों के द्वारा न्यायिक कार्यों को पूर्ण मनोयोग से तभी सम्पन्न किया जा सकता है जब समुचित संसाधन तथा सुविधाएँ अनुकूल एवं व्यवस्थित हों। यदि न्यायिक अधिकारी को न्याय प्रदान करने में कोई संस्थागत अथवा व्यावहारिक समस्या उत्पन्न होती है तो एसोसिएशन के माध्यम से एक मंच पर उक्त समस्या को उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाना चाहिए तथा संस्थागत एवं व्यावहारिक समस्याओं का समुचित समाधान किये जाने में उच्च न्यायालय का पूर्ण प्रयास रहेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने न्यायपालिका को लोकतंत्र का संरक्षक बताया है तथा समावेषण न्याय तक सुगम पहुंच और न्यायिक स्वतंत्रता की आवश्यकता पर जोर दिया तथा उन्होंने उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के पुनर्गठन को न्यायिक कल्याण और संस्थागत मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए न्यायिक अधिकारियों से न्याय के मूल सिद्धांतों को निडरता व ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया गया तथा न्यायाधीश संघ को अपनी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

इस कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों तथा न्यायपालिका के वरिष्ठ सदस्यों/जिला जजों ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन न्यायमूर्ति गणों का स्वागत एवं अभिनन्दन पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिह्न देते हुए किया गया। स्वागत सम्बोधन जिला जज, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति भी हुई।

कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेन्दर, वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति आशीष नौथानी तथा उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, ऋतु बाहरी सहित पूर्व न्यायमूर्ति यू.सी.ध्यानी, पूर्व न्यायमूर्ति बी.एस. वर्मा, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल की महानिबंधक, कहकशां खान, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पन्त, प्रमुख सचिव विधायी धनन्जय चतुर्वेदी, अमित कुमार सिरोही, विधिक सलाहकार राज्यपाल उत्तराखण्ड सहित राज्य के सभी जनपदों के जिला जज तथा न्यायिक अधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

उत्तराखण्ड जजेस एसोसियेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में विभिन्न जिलों में न्यायिक अधिकारियों को उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक एवं संस्थागत समस्याओं को मंचासीन न्यायमूर्तिगण के समक्ष क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से न्यायाधीशों को जिलों एवं तहसीलों में होने वाली आवासीय समस्याओंए समुचित मात्रा में कर्मचारियों एवं स्टाफ का अभाव, न्यायाधीशों की सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था किए जाने, स्थानान्तरण के समय उत्पन्न समस्याएँ, उच्चस्तरीय अद्यतन पुस्तको हेतु बजट की आवश्यकता, आवासीय लाइब्रेरी भत्ता बढ़ाये जाने, न्यायिक अधिकारियों को अनुमन्य एवं नियत भत्तों को वेतन के साथ प्रदान किये जाने, समस्त पारिवारिक न्यायाधीशों को शासकीय वाहन उपलब्ध कराने, माह के चतुर्थ शनिवार को अवकाश घोषित किये जाने अथवा पाँच दिवसीय कार्य दिवस किये जाने, न्यायाधीशों को समय पर पदोन्नति एवं एसीपी लाभ दिये जाने के साथ-साथ न्यायाधीशों एवं परिवार को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य नित्ति बनाये जाने की माँग की गयी है। उक्त समस्याओं एवं माँगों के सन्दर्भ में मंचासीन न्यायमूर्तिगण अतिथियों द्वारा सकारात्मक निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का समापन ऐसोसियेशन के महासचिव राजू कुमार श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार टनकपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए। Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
देवप्रयाग सड़क हादसे में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

  • चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार टनकपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

  • रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए। Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला

  • उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,777)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,012)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,385)
  • नैनीताल (6,597)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (658)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान? Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?