Uttarakhand news: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस एस संधू को केंद्र मे मिली बड़ी अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु को केंद्र में बड़ी अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें लोकपाल का सचिव नियुक्त किया है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

उत्तराखंड में मुख्य सचिव के तौर पर काम करने वाले डॉक्टर एसएस संधू को केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सुखबीर सिंह संधू को लोकपाल के सचिव के तौर पर जिम्मेदारी देने से जुड़ा आदेश जारी हुआ है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू का हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए हैं। रिटायर होने के कुछ ही दिनों में उन्हें केंद्र ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें