Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा ,मैक्स वाहन खाई में गिरा, आठ लोगों की मौत. तीन घायल

पुलिस- प्रशासन का राहत और बचाव अभियान जारी
Pithoragarh Road Accident News- उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है , यहां पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरी एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधे नदी में जा समाई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा मैक्स वाहन मुवानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त मैक्स में 13 सवारियां मौजूद थी। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, बताया जा रहा है कि मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल है।
इस हृदय विदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। बोकटा गांव में मातम पसर गया है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राहत सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और परिवहन विभाग को भी मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाने में सावधानी और सुरक्षा उपायों के महत्व को उजागर करता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें