उत्तराखंड – मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन , समर्थकों में शोक की लहर
समर्थकों में शोक की लहर ,बसपा समेत कई राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे उनके आवास पर
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है उनका दिल्ली के फोर्टीज हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है विधायक कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही मंगलौर समेत जिले भर में शोक की लहर है। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही कई राजनैतिक दलों के बड़े नेता मंगलौर करीम के आवास पर पहुंच रहे है।
सूचना मिलते ही बसपा समेत कई राजनैतिक दलों के लोग भी उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं। गौरतलब है की हाजी सरवत करीम अंसारी बसपा से चुनाव जीतकर विधायक चुने गए थे
बहुगुणा सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्राप्त था। बताया जा रहा है उन्होंने अपने कार्यकाल में मंगलौर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए। यहां तक की उन्होंने कस्बे में शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कराया और हमेशा अपने कस्बे के विकास को लेकर बेहद संजीदा रहे। हाजी सरवत करीम अंसारी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से उपचार के बाद घर लौटे थे
लेकिन उसके कुछ दिन बाद अचानक ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां दिल्ली के फोर्टीज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत गई। हाजी के आवास पर पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरवत करीम अंसारी जी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


