Uttarakhand: स्थानीय अवकाश 27 अक्टूबर को घोषित इस जिले में
नवीन आदेश के अनुसार अब 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को छठ पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
Udham Singh Nagar News- छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार अब 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को छठ पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
पूर्व में यह अवकाश 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को घोषित किया गया था, लेकिन नवीन आदेश जारी कर इसे एक दिन पहले कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित) 1981 संस्करण, पैरा-247 के प्रावधानों के तहत किया गया है।

आदेश संख्या 214/रा०सा०-नौ (54)/2022 दिनांक 10 अक्टूबर 2025 में आंशिक संशोधन करते हुए यह बदलाव लागू किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय अवकाश कोषागार, उप कोषागार और बैंकों में प्रभावी नहीं होगा, यानी इन संस्थानों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।
इधर, छठ पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज़ हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को घाटों की सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


