उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में किया मतदान
खटीमा- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है।
सुबह 7:00 बजे से ही लोग घरों से निकलकर मतदान करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 8:55 पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के पास ही पोलिंग बूथ संख्या 98 पर जाकर मतदान किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी और उनकी माता भी मौजूद रही मुख्यमंत्री ने मतदान करने के बाद कहा कि लोग लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए आतुर हैं और जनता का फैसला बेहतर होगा उन्हें पूरी उम्मीद है।

,इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अपने विजय कॉलोनी स्थित आवास के करीब मतदाता बूथ पर अपनी बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश जोशी ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। उन्होनें प्रातः 08:30 बजे राजकीय इण्टर कालेज डोभालवाला में बूथ संख्या 69 में मतदान किया।
वही प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफल ने डीडीहाट में किया मतदान।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


