उत्तराखंड: (बड़ा हादसा) नदी में गिरा वाहन ,तीन लोगों की मौत – तीन गंभीर ,SDRF ने किया रेस्क्यू video
घायलों को अस्पताल में कराया गया है भर्ती
Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 108 पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त घटना में एक ओमनी कार (UK10TA-0941) जिसमें 06 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी व 03 घायल अवस्था में थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, DDMA, QRT इत्यादि के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 03 घायलों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया व अन्य 03 मृतकों के शवों को निकालकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण:-
- आदित्य रावत पुत्र श्री रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।
- दुर्गा देवी पत्नी श्री धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।
- रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी। मृतकों का विवरण:-
- इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।
- कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी
- आशा देवी पत्नी श्री मंगल दास, 41 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


