उत्तराखंड – सड़क हादसे में आईटीआई कर्मचारी की मौत
घटना की जांच में जुटी पुलिस , शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Almora News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के स्यालीधार के पास सड़क दुर्घटना में फलसीमा आईटीआई में स्टोर कीपर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा- कोसी मोटर मार्ग में स्यालीधार स्थित वेयर हाउस के पास बाइक सवार एक व्यक्ति बेहोश मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक कुलदीप सिंह (40) निवासी देघाट स्याल्दे हाल निवासी, विवेकानंदपुरी वार्ड में रहता था और आईटीआई में स्टोर कीपर था।
पुलिस के मुताबिक मृतक की बाइक खुद ही दुर्घटनाग्रस्त हुई या फिर किसी अन्य वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट