Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: बांधों की सुरक्षा परखने को होगी माकड्रिल, धारचूला में 360 डिग्री वाला सायरन लगाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: बांधों की सुरक्षा परखने को होगी माकड्रिल, धारचूला में 360 डिग्री वाला सायरन लगाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 25, 2024
ख़बर शेयर करें -


सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश


आगामी मानसून को बांध परियोजनाओं के साथ हुई बैठक


देहरादून। आगामी मानसून को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बांध परियोजनाओं के साथ बैठक आयोजित हुई। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रदेश की बांध परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने मानसून के दृष्टिगत अपनी-अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले पखवाड़े में बांधों की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल में यह देखा जाएगा कि सेंसर और सायरन सही काम कर रहे हैं या नहीं। साथ ही जो एसओपी बांध परियोजनाओं द्वारा बनाई गई हैं, आपातकालीन स्थिति में वह एसओपी धरातल में कितनी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि बांधों और बैराजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, सभी बांध ऑटोमेटिक सेंसर लगाएं ताकि एक निश्चित सीमा से बांध या बैराज का जल स्तर बढ़े तो सायरन खुद-ब-खुद बज जाए।
उन्होंने सभी बांध परियोजनाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती करें। उन्होंने सभी बांधों को अपनी-अपनी एसओपी तथा ऑपरेशनल मैनुअल यूएसडीएमए के साथ साझा करने को कहा। साथ ही साइरन का शैडो कंट्रोल तथा सेंसर्स का एपीआई राज्य आपदा परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) राजकुमार नेगी, अपर सचिव महावीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, उप सचिव ज्योतिर्मय त्रिपाठी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, यूएसडीएमए के विशेषज्ञ देवीदत्त डालाकोटी, डॉ. पूजा राणा, डॉ. वेदिका पंत, रोहित कुमार, तंद्रीला सरकार, मनीष भगत, हेमंत बिष्ट के साथ ही विभिन्न बांध परियोजनाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, मुख्य सचिव ने मांगी एएनपीआर की एकीकृत कार्ययोजना

धारचूला में 360 डिग्री वाला साइरन लगाने के निर्देश
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने धौलीगंगा बांध परियोजना के प्रतिनिधियों से धारचूला में 360 डिग्री का पांच किलोमीटर तक की रेंज वाला साइरन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारचूला मुख्य केंद्र है और यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। बता दें कि वर्तमान में बांध प्रबंधन द्वारा फोन पर नदी का जल स्तर बढ़ने की सूचना दी जाती है। जो सायरन धौलीगंगा बांध परियोजना ने लगाया है वह धारचूला से काफी दूर है और उसकी आवाज शहर तक नहीं पहुंचती।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

टिहरी डैम की जल भंडारण क्षमता घटी
देहरादून। बैठक में टीएचडीसी के एजीएम एके सिंह ने बताया कि गाद जमा होने के कारण टिहरी बांध की जल भंडारण क्षमता 115 मिलियन घन मीटर तक घट गई है। पहले यह 2615 मिलियन घन मीटर थी और वर्तमान में यह 2500 मिलियन घन मीटर पर आ गई है।

यूपी इरीगेशन को कारण बताओ नोटिस होगा जारी
देहरादून। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने उत्तरप्रदेश इरिगेशन विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। उत्तराखंड में यूपी इरीगेशन के नियंत्रणाधीन बांध और बैराजों में अर्ली वार्निंग सिस्टम नहीं लगाने पर सचिव आपदा प्रबंधन ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ग्लेशियरों का भी होगा सर्वे
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी ग्लेशियरों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है, इसलिए इनका अध्ययन भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि ग्लेशियर झीलों के अध्ययन के लिए जल्द एक दल जा रहा है। ग्लेशियरों के अध्ययन के लिए भी एक दल जल्द भेजा जाएगा।

यूएसडीएमए देगा सेटेलाइट फोन
देहरादून। यूजेवीएनएल के अधिशासी निदेशक पंकज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उन्होंने सेटेलाइट फोन भी खरीद लिए हैं। आपदा के समय यदि संचार व्यवस्था ठप हो जाए तो इनसे संवाद करने में बड़ी मदद मिलेगी। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि और सेटेलाइट फोन की जरूरत हो तो यूएसडीएमए से ले सकते हैं। उन्होंने बांधों के पास उपलब्ध सेटेलाइट फोन के नंबर भी यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से साझा करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

नदी किनारे डेंजर प्वाइंट चिन्हित होने जरूरी
देहरादून। बैठक में सचिव डॉ. सिन्हा ने कहा कि नदी के किनारे डेंजर प्वाइंट चिन्हित किए जाने जरूरी हैं ताकि अचानक जलस्तर बढ़ने पर नदी में जाने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरा न हो और लोग वहां जाने से बचें

विष्णुप्रयाग बांध परियोजना की एसओपी उपलब्ध कराएं
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने जेपी गु्रप की विष्णुप्रयाग बांध परियोजना के प्रतिनिधियों को सख्त हिदायत दी कि वे जल्द से जल्द अपनी एसओपी, इमरजेंसी एक्शन प्लान और शैडो कंट्रोल यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ साझा करने को कहा। यूएसडीएमए की मौसम विशेषज्ञ डॉ. पूजा राणा ने बताय कि शैडो कंट्रोल में बांध के साथ-साथ यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से भी संचालन किया जा सकता है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: बांधों की सुरक्षा परखने को होगी माकड्रिल उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड धारचूला में 360 डिग्री वाला सायरन लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

अस्पताल से जुड़ी घटना को दर्शाती महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और अधिकारी। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अस्पताल से जुड़ी घटना को दर्शाती महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

  • नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

  • सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

  • नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,201)
  • उधमसिंह नगर (1,269)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,584)
  • नैनीताल (6,255)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (993)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर