Uttarakhand : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश , 15 साल पुराने अतिक्रमण को करें चिन्हित
शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश
15 दिन के भीतर शहरी क्षेत्रों के 15 वर्ष पुराने अतिक्रमण को चिन्हित कर आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के समस्त जिलाधिकारी और विभागध्यक्ष को 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए हर जिले में पूर्व में गठित जिला स्तर कमेटी को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समस्त विभागध्यक्ष को निर्देश दिए है कि उनके अधीन सरकारी संपत्ति पर जो भी अतिक्रमण है उसको चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। यह विभागध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी के द्वारा अतिक्रमण न किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


