Uttarakhand: निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले इस जिले में
Udham Singh Nagar News-
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुण्डा तैनात किया गया है। वहीं, निरीक्षक मंजू पाण्डेय को प्रभारी महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक उमेश कुमार, जो थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पद पर तैनात थे, उन्हें अब प्रभारी एसओजी, ऊधमसिंहनगर के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा किए गए निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण
निम्नांकित निरीक्षक ना0पु0/उपनिरीक्षक ना0पु0 को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर नियुक्त किया जाता है।
1-निरीक्षक ना0पु0 विक्रम राठौर पुलिस कार्यालय, रूद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुण्डा
2- निरीक्षक ना0पु0 मंजू पाण्डेय प्रभारी महिला हैल्प लाइन, रूद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता।
3- उ0नि0 ना0पु0 उमेश कुमार थानाध्यक्ष नानकमत्ता से प्रभारी एस0ओ0जी0, ऊधमसिंहनगर।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


