उत्तराखंड- (हादसा) बारातियों की कार खाई में गिरी , चार की मौत ,दो गंभीर
- बारातियों की कार खाई में गिरी , चार की मौत ,दो गंभीर
Almora News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहाँ भैसियाछांना ब्लाक में एक आल्टो कार के खाई में गिरने की सूचना है। कार बारातियों को लेकर लौट रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज सुबह अल्मोड़ा- सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच नौगांव के पास हुआ है।
समाचार के मुताबिक शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी। जो आज सुबह वापस लौट रही थी। इसी दौरान बारातियों से भरी एक आल्टो नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी मौके को रवाना हो चुकी है।
ग्रामीणों के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में 2 महिला व दो पुरुष बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


