उत्तराखंड- आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद , पढ़िए इस लालच में ऐसे फंसा
- लोगों ने ली राहत की सांस , वन विभाग का जताया आभार
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के धनौरी क्षेत्र स्थित जसवावाला गाँव में गुलदार की दहशत ख़त्म हो गई है सुबह गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है आज सुबह जब ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो वन विभाग को सुचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे सहित लेकर चिड़ियापुर के जंगल में ले गई इस गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने करीब 20 दिन पहले गाँव में पिंजरा लगाया था लेकिन यह गुलदार हाथ नहीं आ रहा है जिस कारण गाँव के आसपास दहशत का माहौल बना हुआ था।
बता दे कि जसवावाला गाँव में गुलदार के दिखाई देने के कारण पिछले एक महीने से दहशत का माहौल बना हुआ था
गुलदार की दहशत के कारण बहुत से ग्रामीण अपने खेतो में काम करने के लिए भी नहीं जा पा रहे थे जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाईं थी।
जिसके बाद वन विभाग की टीम ने करीब 20 दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए गाँव में पिंजरा लगाया था लेकिन गुलदार हाथ नहीं आ रहा था जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को लालच देने के लिए पिंजरे में एक मुर्गी बंद कर दी थी जिसके लालच में आकर गुलदार आज पिंजरे में फंस गया है सुबह करीब पांच बजे वन विभाग की टीम ने पिंजरा चेक किया तो गुलदार नहीं था लेकिन बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सुचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


