Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड तात्कालिक मौसम अपडेट: बिगड़ा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां रिकॉर्ड बारिश, देखें आंकड़े
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड तात्कालिक मौसम अपडेट: बिगड़ा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां रिकॉर्ड बारिश, देखें आंकड़े

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई है।
Mohan Chandra Joshi May 4, 2026
uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-hailstorm-may-2026.jpg

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी उत्तराखंड का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान।

ख़बर शेयर करें -

अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून, 04 मई 2026: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा सोमवार सुबह 06:30 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान गर्जन-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने, हल्की बारिश तथा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 08:30 बजे तक सबसे अधिक 67 मिमी वर्षा हाथीबड़कला में दर्ज की गई, जबकि देहरादून में 54 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा उत्तरकाशी में 48.5 मिमी, मोहकमपुर में 38 मिमी, जौलीग्रांट और गुलरभोज में 37-37 मिमी, काशीपुर और नरेंद्रनगर में 29.5 मिमी, बाजपुर में 28.5 मिमी तथा खटीमा में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले तीन घंटों में भी कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जिसमें हाथीबड़कला में 49.5 मिमी, देहरादून में 38.5 मिमी, गुलरभोज में 35.5 मिमी और उत्तरकाशी में 31.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
पहाड़ से मैदान तक मौसम का कहर
पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में बिजली और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पौड़ी जिले में आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में भी तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि के कारण कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। देहरादून और मसूरी क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक मौसम बदलने से तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
अगले दो दिन मौसम रहेगा खराब
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ वर्षा और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई है।
कुमाऊं में बिजली और यातायात प्रभावित
कुमाऊं मंडल में तेज अंधड़ और बारिश के कारण बिजली और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। बागेश्वर के भटरौला क्षेत्र में 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए, जिसके चलते बागेश्वर और कपकोट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। रविवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने पहाड़ से मैदान तक जनजीवन पर व्यापक असर डाला। दून के त्यूणी क्षेत्र में तेज तूफान के चलते 15 से अधिक मकानों की छतें उड़ गईं, जबकि कई क्षेत्रों में जलभराव और बिजली बाधित होने से लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसडीआरएफ अलर्ट मोड पर
लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर ऋषिकेश क्षेत्र में एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गंगा घाटों और तटीय क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की जा रही है। रविवार सुबह गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में घने काले बादल छा जाने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा देखने को मिला, जिसके बाद तेज बारिश और अंधड़ का दौर शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड बारिश उत्तराखंड मौसम अपडेट ऑरेंज अलर्ट ओलावृष्टि तात्कालिक मौसम अपडेट तेज हवाएं देहरादून बारिश भारी बारिश मौसम अलर्ट मौसम विभाग रिकॉर्ड बारिश

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के साथ। Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
हाथी के हमले में महिला की मौत से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर, सफेद चादर से ढका शव और बाहर दिखाई देता हाथ। Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
हल्द्वानी और लालकुआं में बिजली कटौती की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani News: हल्द्वानी और लालकुआं में दो दिन बिजली कटौती, कई इलाकों में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी और लालकुआं में दो दिन बिजली कटौती, कई इलाकों में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण

  • रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के साथ। Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

  • हाथी के हमले में महिला की मौत से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर, सफेद चादर से ढका शव और बाहर दिखाई देता हाथ। Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (647)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,966)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,576)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,470)
  • नैनीताल (6,639)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम