उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा , अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा ,दोनों की मौत
हादसे में बाइक सवार बच्चा भी गंभीर रूप से घायल ,हायर सेंटर रेफर
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक जिला सहारनपुर के ग्राम मियानकी निवासी मोहतरम का विवाह करीब 10 साल पहले मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा बनेड़ा निवासी याकूब की पुत्री शबनम के साथ हुआ था मोहतरम अपनी पत्नी शबनम के साथ और एक बच्चे के साथ अपने ससुराल आया हुआ था।
मंगलवार की सुबह वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था।
झबरेड़ा मार्ग पर सामने से तेजी के साथ और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपति के शव को कब्जे में लेने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


