उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा , खाई में गिरी कार , एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में अतिवृष्टि के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। कल पिथौरागढ़ में सडक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आज फिर विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया।

आज गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून जिले के चकराता स्थित त्यूनी क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा गुरुवार को तड़के बानपुर रोड पर हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक उत्तराखंड व हिमाचल बार्डर पर स्थित पंद्राणू से देवघार खत बानपुर गांव जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में पलट गई।
हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर रोहडू हिमाचल रेफर किया गया है। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य कर रही है। सूचना के तुरंत बाद प्रभारी तहसीलदार त्यूणी जितेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष संदीप पंवार व राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा मयफोर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन ने हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान संजय (50 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बानपुर तहसील त्यूणी देहरादून, बबली देवी (45 वर्ष) पत्नी संजय, निखिल (14 वर्ष) पुत्र संजय, जगदीश (29 वर्ष) पुत्र दुलाराम सभी निवासीगण बानपुर-त्यूणी और अमित (28 वर्ष) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंदला चिडगांव हिमाचल के रूप में हुई है। जबकि गंभीर घायल किशोरी आंचल पुत्री संजय निवासी बानपुर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कार हादसे में पति-पत्नी, पुत्र, भतीजा व साले की मौत हो गई। पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाए। बताया जा रहा है दंपती समेत परिवार के अन्य लोग भतीजे की अल्टो कार से बानपुर गांव के पास सेब के बगीचे में घास काटने जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें—
पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी ,बिग्रेडियर समेत पांच लोगों की मौत
पिथौरागढ़। बुधवार सुबह पिथौरागढ़ जिले में कार हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी कुलदेवता के पूजे के लिए पैतृक गांव जा रहे थे। पूजा से पहले स्नान कर कर्णप्रयाग से लौट रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद पिथौरागढ़ में रहते थे। उनका गांव पिथौरागढ़ तहसील के बूगा गांव में है। गांव के कुलदेवता के मंदिर में आज से पूजा थी। पूछा में शामिल होने के लिए दो कुल पुरोहित नेपाल से आए थे। कुलपुरोहितों की सलाह पर वह पूजा से पहले स्नान के लिए कर्णप्रयाग चले गए। गांङी में सात लोग सवार थे। बताया गया है कि फाॅचूनर गांङी पीएच 01 AZ 9744 ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद की थी। वह खुद ही गांङी चला हे थे। सुबह कर्णप्रयाग में स्नान के बाद वह थल तहसील के थल-मुवानी के मध्य पहुचे थे। नींद की झपकी आते ही गांङी अस॔तुलित होकर खाई में जा रही।
सुबह लगभग छह बजे कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही थल थाना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काल में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भती कराथा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिथौरागढ़ तहसील के बूगा गांव निवासी विनोद कुमार चंद पुत्र विक्रम चंद, रघुवीर सिंह पुत्र कुंवर चंद, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद के अलावा नेपाल के पाटन खिमाली दीपक अवस्थी पुत्र शिवदत्त व मोहन जोशी पुत्र किशन चंद शामिल हैं। पिथौरागढ़ तहसील के आठगांवशिंलिग निवासी दीवान चंद पुत्र मोती चंद व नेपाल के खिमाली निवासी दल बहादुर बिष्ट घायल हुए हैं।
पुलिए ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रातभर जागने से गाङी चला रहे विनोद चंद को झपकी आ गई। इस घटना के बाद गांव में शोक हैं मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें