Uttarakhand: युवती को शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म
Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। सितारगंज के एक गांव निवासी युवती ने पीलीभीत निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी ग्राम धुधरी, अमरिया (पीलीभीत) यूपी निवासी असद पुत्र मो. राशिद से बातचीत शुरू हुई। बात आगे बढ़ी तो उसने उससे शादी करने की इच्छा जताई। आरोप है कि इसके लिए वह लगातार दबाव बनाता रहा। 30 सितंबर को असद शादी की बात करने सितारगंज आया। वह सितारगंज में उससे मिला और झांसे में लेकर उसे अमरिया स्थित एक रेस्टोरेंट ले गया, जहां रेस्टोरेंट के दो-तीन कर्मचारी मौजूद थे। आरोप लगाया कि असद कर्मचारियों से साठ-गांठ कर उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि मामले को लेकर जब उसने अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करनी चाही तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि गुरुवार को मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


