उत्तराखंड – (हादसा) खाई में गिरी कार ,तीन लोग घायल
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सभी को पहुंचाया अस्पताल
Pithoragarh News: हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रही एक कार गणाई गंगोली के रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। सेराघाट- रामपुर मोटर मार्ग में एक सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी की ओर से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से पलट कर खेत में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे है। जिसमें दो को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी सेराघाट में भर्ती कराया गया है।
आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार संख्या- यूके 04 डब्ल्यू 6194 सेराघाट से आगे रामपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के दौरान कार में हल्द्वानी निवासी संगीतज्ञ डा. पंकज उप्रेती, धीरज उप्रेती व गणेश सिंह सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों कार से हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेराघाट में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल सभी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रैफर कर दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट