Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशुल्क वितरण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशुल्क वितरण

Mohan Chandra Joshi March 6, 2024
ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 को प्रदान किया स्वामित्व पत्र

56704.93 लाख के 222 विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Udham Singh Nagar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर के गाँधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री के द्वारा जसपुर में 1411.04 लाख, काशीपुर में 7498.97 लाख, बाजपुर में 3077.88 लाख, गदरपुर में 2532.03 लाख, रुद्रपुर में 20296.92 लाख, किच्छा में 3404.52 लाख, सितारगंज में 6866.68 लाख, नानकमत्ता में 5558.49 लाख एवं खटीमा में 6058.40 लाख (कुल 56704.93 लाख) रुपये की लागत से होने वाले कुल 222 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें निजी रूप से भी इस बात की बहुत खुशी है कि आज आखिरकार वो दिन आ गया जब आप सभी को अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए पट्टा मिल रहा है, क्योंकि आजादी के बाद यह पहला मौका है जब आप लोगों को मालिकाना हक का पट्टा मिल रहा है। इसके लिए जितना संघर्ष आप लोगों ने किया है उतनी ही मेहनत करनी हमारी सरकार ने भी की है।

उन्होंने कहा कि जब हाई कोर्ट ने नजूल नीति को खारिज कर दिया था और भूमि को खाली करने का आदेश दे दिया था , हमारी सरकार इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट लेकर गई, हमनें आपके हक की लड़ाई लड़ी। सुप्रीम कोर्ट में आप सबकी जीत हुई, हम जीते क्योंकि हमारे साथ केंद्र सरकार व आप सभी का आशीर्वाद था। इसके बाद हमनें विधानसभा में कानून पास किया, नजूल नीति 2021 लागू की, तमाम कानून प्रक्रियाएं अपनाई, तब जाकर आपको यह पट्टा देने में सफलता मिली है। इतना ही नहीं, हमारी सरकार ने ये सुनिश्चित किया कि पट्टा लेने के लिए आपको भाग दौड़ ना करनी पड़े बल्कि सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी-अधिकारी खुद आपके दरवाजे तक चल कर आएं और सारे जुरुरी काम निपटाएँ। हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि इस पूरी प्रक्रिया में लाभार्थी परिवारों का एक भी रुपया खर्च नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी एक साधारण परिवार से हैं, गांव में जन्मे और पले-बढ़े हैं तथा जिंदगी के संघर्षों को करीब से देखा समझा है। लोगों की जिंदगी का अधिकांश समय मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान की समस्याओं को सुलझाने में ही गुजर जाता है। ऐसे में घर बनाना किसी बड़े सपने से कम नहीं होता है, शहरी क्षेत्रों में तो घर बनाने के लिए जमीन खरीदना भी एक बड़ी बात होती है। आज जब आपको यह पट्टा मिल रहा है तो उन्हें खुशी हो रही है कि आपका सपना पूरा हो रहा है। अब आप इस भूमि पर अपने सपनों का आशियाना बना सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सच्ची हितैषी है, नजूल नीति का सरलीकरण करके हमनें शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है , आप सबको मालिकाना हक मिलने से कालोनियां विनियमित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि ये अभी पहला चरण है जिसमें 2600 परिवारों को मालिकाना हक का पट्टा दिया जा रहा है, अभी भी जो पात्र परिवार बचे हुए हैं उनको पट्टा दिलाने की प्रकिया पूरी की जा रही है, बहुत जल्द ही उन्हें भी उनके सपनों का घर बनाने के लिए पट्टा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है, हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ, जनता से किये हुए वायदों को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वंचितों, शोषितों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की समृद्धि और उत्थान के लिए विशेष रूप से कार्य कर रही है। हम सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार के हर महकमें को आपके दरवाजे तक भेज रहे हैं ताकि आर्थिक रूप से गरीब लोगों का जीवन सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटने में ना बीते। इस प्रकार का कार्य केवल हमारी सरकार ही कर सकती है, जिसने गरीब परिवारों के साथ सीधे संवाद किया है, उनकी समस्याओं को समझा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है, हम आपके लिए जिस ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य कर रहे हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर उनके मार्गदर्शन में कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आज पूरे भारत में विकास का एक नया आयाम स्थापित कर रही है। चाहे उज्जवला योजना के जरिए मातृ शक्ति को धुंए से मुक्ति दिलानी हो, चाहे आयुष्मान भारत योजना के जरिए मुफ्त में इलाज मुहैया करवाना हो या चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए हर पिछड़े, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घर देना हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार हर तरफ से भारत के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा रही है, सभी का उत्थान कर रही है। मोदी जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और देवों के देव महादेव के प्रति उनके अटूट प्रेम से आप सभी अवगत हैं। उन्होंने कहा कि आज सड़क हो, बडे़ शिक्षण संस्थान हों, स्वास्थ्य हो या देव स्थानों का पुनर्विकास हो, हर तरह से केंद्र सरकार उत्तराखंड को तेजी से विकसित करने में अपना योगदान दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं कि जब हमनें आप सभी को मालिकाना हक का पट्टा देने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया तो विधेयक की अंतिम मंजूरी के लिए राजभवन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया था, मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आपकी समस्या, आपकी पीड़ा और संघर्ष समझने में देर नहीं लगाई और इसे अपनी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि आज जो मालिकाना हक का पट्टा आपको मिल रहा है उसमें मोदी जी का भी बहुत बड़ा योगदान है, तो आइए हम सब मिलकर मोदी जी का धन्यवाद करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एक अटल, अडिग और मजबूत इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री के रूप में विश्व के समक्ष उभरे हैं, उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेते हुए हमने भी उत्तराखंड के विकास और सुख शांति को बनाए रखने के लिए कई कठोर निर्णय लिए हैं और कई कठोर कानून बनाए हैं। हम महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए समान नागरिक संहिता का विधेयक लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाया। युवाओं का भविष्य संवारने के लिए देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया। हमारी सरकार लैंड जिहाद को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। अभी दो दिन पहले ही हमनें दंगा करने वाले दंगाइयों से ही सारे नुकसान की भरपाई का नियम लागू किया है। ऐसे तमाम काम हमने कर दिखाए, जिनके बारे में कभी सोचा नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि का मालिकाना हक देने के बारे में भी हमसे पहले की सरकारों ने कभी गंभीरता से सोचा नहीं था लेकिन हमनें आपके बारे में सोचा और असंभव सा दिखने वाला यह कार्य भी कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आपको यह मालिकाना हक मिलना हमारी सरकार का सरलीकरण, समाधान, सन्तुष्टि के साथ-साथ विकल्प रहित संकल्प की मूल भावना का ही परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने नजूल भूमि के फ्री होल्ड के लाभार्थी रविन्द्र नगर के विवेक तिवारी एवं शिव नगर की मेघना से वार्ता की। उक्त दोनों लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम की प्रसंशा करते हुये कहा कि प्रशासन द्वारां जगह-जगह पर कैंप लगाकर सत्यापन, नोटरी और फोटोकापी आदि का कार्य किया। इस कार्य में योगदान देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कारण जिनका रोजगार छीना है उनके लिए रुद्रपुर शहर में वेंडिंग जोन अति शीघ्र बनाया जाएगा जिसमें लगभग से 300 अधिक दुकानें बनाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि पन्तनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु भूमि हस्तांतरित कर दी गई है एवं रुद्रपुर से रामपुर हाइवे को छः लेन का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम रुद्रपुर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की नामित ब्राण्ड एंबेसडर नीलम कोहली को उनके उत्कृष्ट योगदान दिए जाने के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसी क्रम में श्रीमती दीपा मटेला को उत्तराखंडी ऐपण कला को देश-विदेश में विख्यात किये जाने हेतु, सिलाई एवं फैशन डिजाइन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर कु0 पूनम एवं कनकलता को डोना पत्तल का लघु उद्योग स्थापित कर महिलाओं को रोजगार देने के सरहानीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने शिवनगर के परमजीत कौर, रिंकू सिंह, सूरज पाल, आँचल वर्मा, शिवानी, पहाड़गंज के विक्की सिंह, राजेंद्र पाल, गौरव सिंह, जय प्रकाश, सूरज सिंह बिष्ट, अरविंद कुमार, दरिया नगर के मोनिका मैसी, फूलमती, भगत सिंह अधिकारी, मनमोहन शर्मा, भूतबंग्ला के ओमवती, परवीन जहाँ, मीना, शकील अहमद एवं राजेन्द्र को नजूल भूमि का फ्री होल्ड का प्रमाण पत्र देकर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम रुद्रपुर के द्वारा प्रधानमंत्री फेरी फड़ व्यवसायी आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत रिश पाल कौर, पुष्पा विश्वास, चांदमुनी एवं रेखा को 50-50 हजार रुपये धनराशि के चेक वितरित किए।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सभी लाभार्थियों को बधाई व शुभ कामनाएं दी। उन्होने कहा जनता की समस्याओं के सामाधान के लिये डबल इंजन की सरकार हर सम्भव प्रयासरत है। गरीबों के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। उन्होने लालकुआं से अमृतसर तक रेल संचालित करने के लिये केन्द्र सरकार का व गरीबों को नजूल पट्टा फ्री होल्ड करने व प्रधानमंत्री आवास आवंटन करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

विधायक शिव अरोरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा व नगर निकाय में जुड़े गांवों भी प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना परिधि में लाने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल एवं निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक अरविंद पाण्डे, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर (डब्बू), उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुँजन सुखीजा, निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत दिनेशपुर सीमा सरकार जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, विवेक सक्सेना,सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ, प्रकाश हरबोला, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, धमेन्द्र कोली, सुरेश कोली सहित मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण अभिषेक रूहेला आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशुल्क वितरण uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती शुभारंभ अवसर पर Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देहरादून में 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

  • पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

  • हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

  • किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती शुभारंभ अवसर पर Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (475)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,735)
  • उधमसिंह नगर (1,347)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (748)
  • देहरादून (11,359)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,223)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन