उत्तराखंड भर्ती परीक्षा 2026: नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्ती, AI निगरानी और बायोमेट्रिक सिस्टम लागू
अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के सख्त निर्देश—परीक्षा केंद्रों पर जैमर, CCTV और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों से दलालों से बचने की अपील
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रस्तावित 17 मई की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा उन्नत प्रशासन की आधारशिला है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित होता है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, कक्ष निरीक्षकों समेत सभी कर्मचारियों के लिए नई एसओपी जारी की गई है।
इस बार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और एआई आधारित निगरानी शुरू की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार का सामान परीक्षा केंद्र में रखने की अनुमति नहीं होगी और जैमर की व्यवस्था भी की जाएगी।
अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि परीक्षा से एक दिन पहले पुलिस, एसडीएम और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों का चयन करते समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी संदिग्ध केंद्र को शामिल न किया जाए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि केंद्र किसी अन्य केंद्रीय परीक्षा के लिए निर्धारित न हो।
अभ्यर्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज