Uttarakhand: पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या , इलाके में हड़कंप
लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था बदमाश
बेटे के सामने पिता को मारी गोली
घटना की जांच में जुटी पुलिस, फरार बदमाशों की तलाश जारी
Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे दहशत फैल गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
मामला हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान भगवान सिंह (62) के रूप में हुई है, जो जमालपुर की जेवीजी कॉलोनी के निवासी थे। घटना की रात वे अपने बेटे के साथ शादी समारोह में जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर की रात भगवान सिंह और उनके 22 वर्षीय बेटे यशपाल रोशनाबाद से किसी शादी में जा रहे थे। ज्वालापुर के पास जटवाड़ा पुल पर उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देने के लिए कार रोकी और उसे कार में बैठा लिया। थोड़ी दूरी तय करने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने भगवान सिंह की सिर के पास गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के दौरान बेटे ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे कार रुक गई और बदमाश दरवाजा खोलकर अंधेरे में फरार हो गया। बेटे ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
भगवान सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सन्नाटा और परिवार में शोक की लहर है।
इधर पुलिस ने फरार हुए बदमाश की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया , लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,अचानक हुई हत्या की वारदात के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। परिजनों के मुताबिक भगवान सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड थे तथा काफी मिलनसार थे।
बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि शनिवार रात की घटना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, मृतक के बेटे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है ,हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है ,जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


