Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में अवैध कब्जों पर बड़ा एक्शन, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए सीएम धामी ने सभी डीएम को दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उत्तराखंड में अवैध कब्जों पर बड़ा एक्शन, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए सीएम धामी ने सभी डीएम को दिए सख्त निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने, भू कानून उल्लंघन पर कार्रवाई, वक्फ संपत्तियों की जांच और मानसून तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
वर्चुअल बैठक को संबोधित करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने और भू कानून उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

भू कानून उल्लंघन पर जमीन राज्य सरकार में निहित करने, वक्फ संपत्तियों की जांच, मानसून तैयारियों, चारधाम यात्रा और किसानों से जुड़ी योजनाओं की मॉनिटरिंग के दिए निर्देश; अधिकारियों को जनसुविधाओं पर विशेष फोकस रखने को कहा।

खटीमा (उधम सिंह नगर) 25 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वक्फ संपत्तियों का ब्योरा, उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किए जाने की नियमित समीक्षा हो। साथ ही इस ब्योरे की भी नियमित जांच की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

मुख्यमंत्री ने कहा अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच भी की जाए एवं आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को चिन्हित भी किया जाए।जनसेवा केंद्रों की जांच एवं अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे अपात्र लोगों को चिन्हित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। मुख्यमंत्री ने संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों को पूर्व तैयारियाँ समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रत्येक जिले में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने आंतरिक क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, ग्रीष्मकालीन समय को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ कहीं भी पानी की समस्या या तकनीकी दिक्कत हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अनावश्यक ऊर्जा कटौती किसी भी स्थिति में न हो।उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश बिजली कटौती आवश्यक हो, तो इसकी पूर्व सूचना स्थानीय स्तर पर समय रहते आम जनता तक पहुँचाई जाए, जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं से निरंतर फीडबैक भी लिया जाए और प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के आधार पर व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाए। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा रूट पर पीने के पानी की समुचित उपलब्धता बनाए रखने तथा ट्रैफिक की प्रभावी कार्ययोजना के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसखंड यात्रा के अंतर्गत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को आगामी माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से पॉली हाउस, एप्पल मिशन, कीवी मिशन जैसी संचालित अनेक योजनाओं को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि वास्तविक रूप से किसानों तक उनका लाभ पहुँचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनाने की आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को और अधिक तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जोशीमठ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून से पहले आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाई जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bhulekh Law Char Dham Yatra CM Dhami Meeting DM Meeting Encroachment Action Khatima News Land Encroachment Monsoon Preparedness Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Government Uttarakhand News Waqf Property

Related Stories

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

  • हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

  • रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

  • लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,230)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,485)
  • खेल (361)
  • चंपावत (981)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,106)
  • नैनीताल (6,479)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया  कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल