Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी

उत्तराखंड सरकार इको-टूरिज्म को संगठित और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ट्रैकिंग पॉलिसी को अगस्त तक कैबिनेट में लाने, नई ट्रैकिंग चोटियों को खोलने, वन विभाग की सभी पर्यटन सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने तथा नेचर गाइड ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करना है।
Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
सचिवालय में इको-टूरिज्म गतिविधियों की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

प्रदेश में इको-टूरिज्म गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ऑनलाइन बुकिंग, नेचर गाइड ट्रेनिंग सेंटर और नई ट्रैकिंग साइट्स विकसित करने के दिए निर्देश।

देहरादून, 13 जुलाई 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सर्वप्रथम मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में इको-टूरिज्म के लिए अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। इसे प्रदेश और प्रदेश के नागरिकों की आर्थिकी से जोड़े जाने की आवश्यकता है, ताकि बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाए हम वनों को आजीविका से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ सकें।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में ट्रैकिंग पॉलिसी तैयार कर शीघ्र लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग को ट्रैकिंग पॉलिसी अगस्त माह तक कैबिनेट में प्रस्तुत किए जाने का लक्ष्य दिया। कहा कि प्रदेश में ट्रैकिंग के लिए नई चोटियों को भी खोला जाए। इसके लिए सभी आवश्यक अनुमतियों एवं मंजूरियों की प्रक्रिया को तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चिन्हित चोटियों का ऑडिट कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सशक्त बहना उत्सव में CM धामी की बड़ी सौगात, ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्य सचिव ने फॉरेस्ट के अंतर्गत सभी माउंटेनियरिंग, ट्रैकिंग, टूरिस्ट साईट्स एवं वन विश्राम गृहों आदि की सभी प्रकार की बुकिंग्स को ऑनलाईन मोड पर किए जाने के निर्देश भी दिए। कहा कि इससे क्षमता से अधिक बुकिंग को रोका जा सकेगा। उन्होंने जबरखेत मॉडल के अनुरूप विकसित की जाने वाली 9 साईट्स को अक्टूबर माह तक लोकार्पित किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: दो बहनों की गोली मारकर हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, डबल मर्डर का खुलासा

मुख्य सचिव ने प्रदेश में फॉर्मल नेचर गाईड ट्रेनिंग की व्यवस्था शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि प्रदेश में इसके लिए स्थायी ट्रेनिंग सेंटर और पाठ्यक्रम निर्धारित किया जाए। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के साथ ही कुछ अतिरिक्त पाठ्यक्रम जोड़ते हुए सर्टिफिकेशन कोर्स शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अक्टूबर में वाईल्ड लाईफ के वीक के अवसर पर इसे शुरू किए जाने का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल

मुख्य सचिव ने वन विश्राम गृह एवं ट्रेकिंग के लिए चिन्हित 31 साइट्स के साथ इको कैम्प और इको हब के संचालन के लिए वन विभाग और वन निगम में से किसी एक का चयन करते हुए, एक माह में योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन निगम को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को शीघ्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि आगे की कार्यवाही शुरू की जा सके।

इस अवसर पर वन प्रमुख (हॉफ) कपिल लाल, सचिव वन सी. रविशंकर, धीराज गर्ब्याल, पीसीसीएफ नीना ग्रेवाल, सीसीएफ इको-टूरिज्म पी.के. पात्रो एवं अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #EcoTourism #NatureTourism #SustainableTourism #TrackingPolicy #Uttarakhand #UttarakhandGovernment

Related Stories

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रस्तावित अर्ली वार्निंग सिस्टम Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
lalkuan-deependra-koshyari-raksha-bandhan-rakhi.jpg Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा के मां बाराही धाम में बग्वाल मेले में प्रतिभाग करेंगे। Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए Champawat News: सशक्त बहना उत्सव में CM धामी की बड़ी सौगात, ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सशक्त बहना उत्सव में CM धामी की बड़ी सौगात, ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विद्यार्थियों से ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर संवाद करते हुए मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर विद्यार्थियों से CM धामी का संवाद, 2.67 लाख युवाओं के विचारों को मिलेगी दिशा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • शिक्षा

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर विद्यार्थियों से CM धामी का संवाद, 2.67 लाख युवाओं के विचारों को मिलेगी दिशा

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

  • उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रस्तावित अर्ली वार्निंग सिस्टम Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी

  • lalkuan-deependra-koshyari-raksha-bandhan-rakhi.jpg Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा के मां बाराही धाम में बग्वाल मेले में प्रतिभाग करेंगे। Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए Champawat News: सशक्त बहना उत्सव में CM धामी की बड़ी सौगात, ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सशक्त बहना उत्सव में CM धामी की बड़ी सौगात, ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,279)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,494)
  • खेल (361)
  • चंपावत (986)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (716)
  • देहरादून (11,135)
  • नैनीताल (6,487)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,162)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग Champawat News: सशक्त बहना उत्सव में CM धामी की बड़ी सौगात, ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास Champawat News: सशक्त बहना उत्सव में CM धामी की बड़ी सौगात, ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास