उत्तराखंड- धामी सरकार ने सेतु का किया गठन , राज्य योजना आयोग हुआ समाप्त

Dehradun News: सीएम पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखंड @25 बनाने के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी विभागों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश दे रहे हैं वहीं, दूसरी ओर सरकार ने नीति आयोग की तर्ज पर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) का गठन कर दिया है. जिसे राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी कर दिए हैं साथ ही सरकार ने राज्य योजना आयोग को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब सेतु, प्रदेश सरकार की नीति और नियोजन में थिंक टैंक की तरह काम करेगा।
सेतु आयोग का उद्देश्य
नागरिकों के विकास एवं कल्याण की सामाजिक एवं व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एजेंडा तैयार करेगा। जन आवश्यकताओं के अनुसार, उनकी पूर्ति के लिए सक्रिय रहेगा। विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सभी समूहों का समावेश करेगा। राज्य के युवाओं के लिए अवसरों की समानता। पर्यावरण को बचाते हुए सतत विकास। सरकार के प्रत्यक्ष और उत्तदायी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के लिए समन्वय, सामुदायिक भागीदारी व नेटवर्किंग पर जोर देगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे अध्यक्ष और नियोजन मंत्री सेतु आयोग के उपाध्यक्ष होंगे। सीईओ मुक्त बाज़ार से लिया जाएगा यानी राज्य सरकार इस पद पर आने वाले व्यक्ति को हायर करेगी।
सभी मंत्री इसके सदस्य होंगे
मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और सभी प्रमुख सचिव व सचिव पूर्णकालिक सदस्य होंगे सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया है की सीईओ की नियुक्ति के साथ ही पहली बोर्ड बैठक कराते हुए इस पर तेजी से काम होगा इसका अलग बड़ा ऑफिस भी बनेगा।









सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें