Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत, स्वैच्छिक चकबंदी और कई प्रशासनिक सुधारों समेत कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

ख़बर शेयर करें -

ऊर्जा बचत, स्वैच्छिक चकबंदी और प्रशासनिक सुधारों समेत कई अहम प्रस्तावों को धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी

देहरादून, 13 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर विचार किया गया, जिनमें राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, ऊर्जा बचत, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए ईंधन एवं ऊर्जा बचत पर विशेष जोर दिया गया तथा कई नई नीतियों और नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले में 10 गांवों को लक्ष्य के रूप में लिया जाएगा और 75 प्रतिशत ग्रामीणों की सहमति अनिवार्य होगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी तथा आपत्तियों का निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशासनिक सेवा नियमावली में संशोधन
प्रशासनिक सुधारों के तहत राजस्व परिषद समीक्षा अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब कंप्यूटर ज्ञान के साथ 8000 की टाइपिंग स्पीड, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और विंडोज का ज्ञान भी आवश्यक होगा। साथ ही सगंध पौध केंद्र का नाम बदलकर परफ्यूमरी अनुसंधान संस्थान किया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के ढांचे का पुनर्गठन करते हुए पदों की संख्या 29 से बढ़ाकर 40 कर दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में संविदा नियुक्तियों की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अब नियुक्तियां सचिव स्तर से की जाएंगी। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 277 कार्मिकों को समान कार्य समान वेतन का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन संवर्ग का पुनर्गठन करते हुए 266 मेडिकल लैब टेक्निकल ऑफिसर के पद निर्धारित किए गए हैं।
नए पदों का सृजन
बैठक में सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली से संबंधित मामलों के लिए दो नए पद सृजित करने और फॉरेंसिक साइंस में 15 पदों की स्वीकृति भी दी गई। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए 16 पदों को मंजूरी प्रदान की गई।
ऊर्जा और जल विद्युत परियोजनाएं
ऊर्जा क्षेत्र में लघु जल विद्युत परियोजना नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत डेवलपर की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी समाप्त की जाएगी। परियोजनाओं के लिए पहले प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होगी और वन स्वीकृति मिलने के बाद समय-सीमा निर्धारित की जाएगी।
शिक्षा, पंचायत और अल्पसंख्यक नियमावली
शिक्षा और पंचायत स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के तहत नई शैक्षिक नियमावली को मंजूरी दी गई है, जिसमें मान्यता आवेदन, नवीनीकरण और समाप्ति के नियम तय किए गए हैं। पंचायतों को निर्माण कार्यों के लिए दी जाने वाली राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है।
पर्यटन और सेवा क्षेत्र में संशोधन
पर्यटन और सेवा क्षेत्र से जुड़े नियमों में संशोधन करते हुए यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली में बदलाव किया गया है। अब होम स्टे में छह के बजाय आठ कमरे तक की अनुमति होगी और संचालक का वहां रहना अनिवार्य होगा। नवीनीकरण प्रक्रिया स्वतः लागू होगी।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
इसके अलावा विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंजूरी दी गई तथा उत्तराखंड राज्य चकबंदी कर्मियों की सेवा नियमावली 2026 को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में पहले निदेशक के चयन की नियमावली बनी थी। जिसमें निदेशक मंडल में नियुक्त शब्द हटाया गया है। अब बाहर का व्यक्ति भी निदेशक बन सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

ईवी पॉलिसी और सरकारी वाहनों में बड़ा बदलाव
राज्य सरकार जल्द ही प्रभावी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लागू करेगी। इसके तहत नए सरकारी वाहनों की खरीद में 50 प्रतिशत वाहनों को अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रखा जाएगा। साथ ही राज्य में EV चार्जिंग स्टेशन और नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा सके और ईंधन पर निर्भरता कम की जा सके।
स्वच्छ ऊर्जा और नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा
राज्य में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शनों के विस्तार को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी आवासों में PNG उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही PM Surya Ghar योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा दिया जाएगा और गोबर गैस परियोजनाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य में ऊर्जा और पावर प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति प्रक्रिया को तेज करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) को 60 दिन के भीतर निर्णय लेने का लक्ष्य दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

एक अधिकारी, एक वाहन नीति
सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए “एक अधिकारी, एक वाहन” नीति लागू की जाएगी। इसके तहत अधिकारियों को अनावश्यक वाहनों के उपयोग से रोका जाएगा और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे
मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगणों के वाहन फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ घोषित किया जाएगा। इस दिन सरकारी कार्यालयों में आवश्यकतानुसार वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जाएगा तथा जनसामान्य को भी एक दिन बिना वाहन के आवागमन के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकारी एवं निजी भवनों में एयर कंडीशनर के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Administrative Reform Dehradun News Dhami Cabinet Energy Saving EV Policy Government Decisions State Cabinet Meeting Swachh Chankbandi Uttarakhand cabinet Uttarakhand News

Related Stories

IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

  • हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

  • देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,579)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,293)
  • नैनीताल (6,551)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,208)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश