Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मांगों के समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मांगों के समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर विभागीय पदोन्नति, पुरानी पेंशन, रिक्त पदों पर भर्ती, वेतनमान और संवर्ग से जुड़ी अन्य मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मांगों एवं समस्याओं का नियमानुसार परीक्षण कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर मांगें रखीं।

ख़बर शेयर करें -

कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं विभिन्न मांगें, CM धामी ने अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर उचित कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून, 11 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर यथोचित कार्यवाही एवं समस्याओं के उचित समाधान के निर्देश दिए।

शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, उत्तराखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गोविंद राम जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति किए जाने तथा कार्मिकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के उपरांत स्वतः स्थायीकरण की व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, जल संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। वहीं, उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक कार्मिकों के रिक्त पदों को भरे जाने, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कार्मिकों के पदों के पुनर्गठन तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों को राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों के समान वेतनमान प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश

उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 25 अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित किए जाने तथा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में शिथिलता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड, उत्तराखंड एएनएम संवर्ग संगठन, लैब टेक्निशियन संगठन, राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखंड, माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ उत्तराखंड, अंशकालिक शिक्षक संघ तथा उत्तराखंड राज्य आबकारी निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर अपने-अपने संवर्गों से संबंधित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए कि विभिन्न संगठनों द्वारा रखी गई मांगों एवं समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार परीक्षण कराते हुए उचित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. काण्डपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #Dehradun #EmployeeDemands #Uttarakhand #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
तमकनाला आपदा के बाद राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली की निगरानी करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड में बारिश और मौसम विभाग का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
रुद्रपुर रिंग रोड पर सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात Dehradun: मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मांगों के समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मांगों के समाधान के निर्देश

  • तमकनाला आपदा के बाद राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली की निगरानी करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश

  • उत्तराखंड में बारिश और मौसम विभाग का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,089)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (692)
  • देहरादून (11,045)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,138)
  • यात्रा (413)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश Dehradun: मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मांगों के समाधान के निर्देश Dehradun: मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मांगों के समाधान के निर्देश Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान