Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • Uttarakhand: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगे ,DGP के कड़े निर्देश जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Uttarakhand: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगे ,DGP के कड़े निर्देश जारी

Mohan Chandra Joshi November 15, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने हाल में हुई सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र निदेशक यातायात, दोनों रेंज प्रभारी व समस्त एसएसपी/एसपी को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मालूम हो जनपद अल्मोड़ा में बस में क्षमता से अधिक सवारियों के कारण और देहरादून में इनोवा कार की ओवर स्पीडिंग के चलते गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनसे भारी जनहानि हुई है। इसी के साथ विगत वर्ष के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शराब पीकर वाहन चलाना, माल वाहन में ओवर लोडिंग/सवारी होना, रेड लाइट जम्प करना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, अन्य वाहनों से प्रतिस्पर्धा करना, और मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना पाया गया है।

पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:—

निरोधात्मक कार्यवाही :—
देर रात्रि तक चलने वाले बार-पब के लाइसेंस की जांच कर तद्नुसार वैधानिक कार्यवाही की जाए।
सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेन्स एवं शराब पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा उनका नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार

सड़क पर पर्याप्त मात्रा में साइन बोर्ड लगाए जाएं।
हॉट-स्पॉट पर साइन बोर्ड एवं उचित निगरानी की जाए।
अन्य विभागों से भी समन्वय कर आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाएं।
कठोर कानूनी कार्यवाही :—

सड़क दुर्घटना रोकने हेतु निरोधात्मक कार्यवाही :—
नशे में वाहन चलाने वालों के लिए चेक पोस्ट/बैरियरों पर यातायात पुलिस को पर्याप्त कार्यशील एल्कोमीटर उपलब्ध कराए जाएं। नशे की स्थिति में पाए जाने पर धारा 185 मोटर यान अधिनियम 1988 (संशोधित 2019) के अंतर्गत कार्रवाई कर वाहन को सीज किया जाए।
स्पीडोमीटर अथवा रडार गन की मदद से ओवर स्पीड वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 112/183 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
सवारी वाहन में क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर धारा 194(1) के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। माल वाहनों में ओवर लोडिंग/सवारी पाए जाने पर धारा 194 के अंतर्गत भी कार्यवाही की जाए।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में उसके संरक्षक/वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 199ए के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना और रेड लाइट जम्प करने पर वाहन चालक के विरुद्ध धारा 184 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के वाहन चालक द्वारा दौड़/गति का मुकाबला करने पर धारा 189 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

सड़क दुर्घटना के बाद वैधानिक कार्यवाही :—
सार्वजनिक मार्ग पर अनाधिकृत रूप से वाहन चलाने पर धारा 281 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
लापरवाही से वाहन चलाने की स्थिति में धारा 125 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
जनहानि होने पर धारा 106(1) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।

बार और पब संचालकों के लिए निर्देश:—
बार लाइसेंसधारक होटल, पब एवं रेस्टोरेंट प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि नशे में व्यक्ति को व्यवसायिक स्थान से प्रस्थान करने पर वाहन चलाने से रोकें और उनके परिजनों को सूचित कर उन्हें सुपुर्द करें।
यदि परिजनों से संपर्क न हो सके, तो बार लाइसेंसधारक द्वारा ऐसे व्यक्ति को डायल 112 अथवा स्थानीय पुलिस को सूचित कर पुलिस वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
निर्देशों का पालन न करने पर अगर कोई दुर्घटना घटित होती है, तो लाइसेंसधारक/प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला


दुर्घटना की स्थिति में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
समस्त जनपदीय पुलिस प्रभारी उक्त निर्देशों से सभी बार लाइसेंसधारक होटल, पब एवं रेस्टोरेंट प्रबंधकों को सूचित करेंगे। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक द्वारा गृह सचिव, उत्तराखंड शासन से समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश निर्गत करने हेतु भी अनुरोध किया गया है। इस प्रकार कड़े कदम सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक होंगे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand DGP Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणपत्र मिलने पर सम्मानित उपलब्धि। Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

  • रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार

  • उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणपत्र मिलने पर सम्मानित उपलब्धि। Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF

  • देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

  • देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,862)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,557)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,431)
  • नैनीताल (6,612)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच