Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: सुशासन और जनकल्याण को समर्पित धामी 2.0 सरकार , पढ़िए एक माह के बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सुशासन और जनकल्याण को समर्पित धामी 2.0 सरकार , पढ़िए एक माह के बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi April 23, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • जनता से किये वादों को पूरा करने के लिए एक माह में लिये महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून। उत्तराखण्ड की धामी 2.0 सरकार ने आज अपना एक माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवधि में मुख्यमंत्री धामी अटैकिंग मोड में रहे। उनका जोर प्रशासनिक सुधार और सुशासन पर रहा। जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को लेकर उन्होंने सख्त संदेश दिए। कई कड़े फैसलों से भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया। भ्रष्टाचारियों की सीधी शिकायत के लिए भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064′ भी लॉच किया गया। समान नागरिक संहिता को लागू करने और बाहरी नागरिकों के वैरिफिकेशन पर की गई ठोस पहल की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 नवम्बर 2021 को केदारनाथ धाम में आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। मोदी जी की इस सोच को सूत्रवाक्य मानकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सधे कदमों से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। अगले एक दशक में उन्हें मोदी जी के इस सपने को हकीकत में बदलना है लिहाजा, अपनी दूसरी पारी में सूझबूझ के साथ वह अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक कई ऐसी पहल कर चुके हैं जो आगे चलकर उत्तराखण्ड की तरक्की में मील का पत्थर साबित होंगे। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पहली कैबिनेट में ही अपने इरादे साफ कर दिए। समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर चुनाव से पूर्व किए अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण कदम उठाया। धामी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिये विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनों और अन्य स्टेकहाल्डर्स की एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिये यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

मुख्यमंत्री धामी जानते हैं कि देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिये जरूरी है कि अराजक तत्व राज्य में प्रवेश न कर पाए। इसके लिये उन्होंने प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर नागरिकों का सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अमल शुरु कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

तीर्थाटन को बढ़ावा मिले इसके लिए चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बनाई गई है। कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरूआत जल्द होने वाली है। मिशन मायापुरी के अंतर्गत हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिये सबसे बड़े स्थलों के रूप में बदलने के लिये उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के निर्माण का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी जनहित से जुड़े कई कल्याणकारी फैसले भी ले चुके हैं। निर्णय लिया गया है कि उत्तराखण्ड में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान तथा दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदत्त दर 1200 रूपये प्रतिमाह में 300 रूपये की वृद्धि की गई है। अब इनमें प्रतिमाह 1500 रूपये पेंशन प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी मुख्यमंत्री धामी लगातार ध्यान दे रहे हैं। उनकी मजबूत पहल पर केंद्र सरकार ने एन.एच. 72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खण्ड के उन्नयन और फोर लेन के निर्माण के लिये 1093.01 करोड़ रूपये के बजट की स्वीकृति दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना का खाका तैयार कर लिया गया है। नगरीय क्षेत्रों में ट्रेफिक समस्या को दूर करने के लिये पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सर्फेस पार्किंग के साथ ही मल्टीस्टोरी पार्किंग, केविटी पार्किंग व टनल पार्किंग भी विकसित किये जाने की योजना है। महिला सशक्तीकरण धामी सरकार की प्राथमिकता में है। महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिये एक विशेष कोष गठित करने का निर्णय ले लिया गया है। चुनाव पूर्व जनता से किया गया तीन सिलेण्डर मुफ्त देने के वायदे को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड राज्य में संचार नेटवर्क की अहमियत धामी सरकार को पता है। लिहाजा, उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी/5 जी मोबाईल नेटवर्क एवं हाई स्पीड ब्राडबैंड व फाइबर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जाने का प्रस्ताव बन चुका है। किसानों का सामाजिक स्तर उठाने और उनकी आय दोगुना करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर ‘सीएम किसान प्रोत्साहन निधि’ की शुरूआत की जा रही है। साथ ही धामी सरकार उत्तराखण्ड को जैविक प्रदेश बनाना चाहती है, इसके लिए एक अखिल भारतीय बाजार बनाने को ‘उत्तराखण्ड आर्गेनिक्स ब्रांड’ बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

इसमें कोई दोराय नहीं कि उत्तराखण्ड के सीमावर्ती गांवों के नागरिकों का देश की सुरक्षा में भी खासा महत्व है। उन्हें सेकेण्ड डिफेंस लाइन भी कहा जाता है। इस महत्व को समझते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों से पलायन रोकने और सुविधायें मुहैया करवाने की जोरदार पहल की है। इसके तहत ‘हिम प्रहरी योजना’ के जरिए राज्य के भूतपूर्व सैनिकों एवं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के निकटवर्ती जिलों में बसने के लिये सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी सुशासन पर कड़ा संदेश दे चुके हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस उनकी सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 का शुभारम्भ किया गया है।

स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे हजारों पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया गया है। इसके अलावा, कारवां टूरिज्म द्वारा पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए पॉलिसी बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ जा रहा है। लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया है। धामी जनता से सीधा संवाद बनाए हुए हैं, एक माह की अवधि में मुख्यमंत्री लगातार आमजन से मिलकर उनकी शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: सुशासन और जनकल्याण को समर्पित धामी 2.0 सरकार उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पढ़िए एक माह के बड़े फैसले मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

  • कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

  • उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

  • देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

  • लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,432)
  • उधमसिंह नगर (1,279)
  • क्राइम (3,393)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,693)
  • नैनीताल (6,300)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,026)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (401)
  • राष्ट्रीय (1,121)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित