उत्तराखंड – भारी बरसात के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित
जिले के समस्त विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में 8 जुलाई सोमवार को अवकाश घोषित
Bageshwar News – भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 7 जुलाई की दोपहर 1:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं वर्षा और कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बहुत भारी बारिश ,आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में 8 जुलाई सोमवार को अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 08 जुलाई सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रोजगार समाचार: SSC Stenographer Recruitment 2026—700+ पदों पर निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन