Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Crime: दहेज में बाइक न मिलने पर हैवान बना पति, चुनरी से घोंट दी पत्नी की सांसें
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand Crime: दहेज में बाइक न मिलने पर हैवान बना पति, चुनरी से घोंट दी पत्नी की सांसें

देहरादून के सेलाकुई में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति ने पत्नी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Mohan Chandra Joshi May 5, 2026
सेलाकुई में पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को लेकर जाती पुलिस टीम।

पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या का आरोपी पति।

ख़बर शेयर करें -

बीमारी से मौत की कहानी गढ़कर रिश्तेदारों को किया गुमराह, सेलाकुई पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से दहेज हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को बीमारी से मौत की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
जानकारी के अनुसार, थाना सेलाकुई में एक मई को लाल मोहम्मद पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा, पोस्ट चकई, थाना शारदा जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री शाहीन बानो की शादी वर्ष 2025 में आरिफ अली से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद आरिफ अपनी पत्नी को काम के सिलसिले में सेलाकुई लेकर आ गया था।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनका दामाद आरिफ अली दहेज को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी और बाद में बीमारी से मौत की झूठी कहानी बनाकर परिवार को भ्रमित करने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
एसएसपी के निर्देश पर बनी पुलिस टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में थाना सेलाकुई पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी।
लगातार प्रयासों के बाद रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी आरिफ अली को सेलाकुई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी सच्चाई उगल दी।
किराये के कमरे में रहते थे दोनों
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। शादी के करीब एक माह बाद वह अपनी पत्नी शाहीन बानो को लेकर काम की तलाश में सेलाकुई आ गया था। दोनों जमनपुर क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। जहां वह मजदूरी करता था, वहीं उसकी पत्नी एक कंपनी में काम करती थी।
आरोपी ने बताया कि शादी में उसे दहेज नहीं मिला था और इसी बात को लेकर वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। वह दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज रहता था। इसके अलावा उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का शक भी था।
झगड़े के बाद कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान झगड़ा बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की चुनरी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस की जांच और पूछताछ में आरोपी की कहानी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: अपराध समाचार उत्तराखंड क्राइम उत्तराखंड पुलिस दहेज हत्या देहरादून पत्नी हत्या सेलाकुई

Related Stories

देहरादून में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के हमलों के बाद आक्रोश जताते ग्रामीण। Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
हरिद्वार होटल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा

  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के हमलों के बाद आक्रोश जताते ग्रामीण। Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया

  • हरिद्वार होटल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू

  • बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • रोजगार

    Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,005)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,582)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,021)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,488)
  • नैनीताल (6,648)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (320)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश