Uttarakhand Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , गर्भवती हुई
पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत देकर बताया कि मई माह में उसकी मुलाकात दीपक निवासी बरेली हाल पता रामनगर हरिद्वार से हुई थी। वह एक कंपनी में नौकरी करता है। उसने दोस्ती कर बातें शुरू कर दी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप लगाया कि एक दिन वह हरकी पैड़ी घूमाने के बाद उसे अपने फ्लैट रामनगर में लेकर गया।
आरोप है कि उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि ब्लैकमेल कर जमा पूंजी और जेवर भी ले लिए। बाद में शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। उससे मारपीट भी की। गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। जबरन गर्भ गिराने के लिए दवाई खिला दी, लेकिन गर्भपात होने से बच गया। बाद में उसे मालूम हुआ कि दीपक पहले से शादीशुदा है।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल