Uttarakhand : खाई में गिरी क्रेन ..पहाड़ी पर लटकी कार , SDRF ने चार लोगों को ऐसे बचाया video
खराब हुई कार को लेकर जा रही क्रेन के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
Tehri Garhwal News – उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा टल गया एसडीआरएफ की तत्परता से चार जिंदगियां बाल-बाल बचीं। खबर टिहरी जिले से हैं यहां कोडियाला से आगे साकनीधार में ब्रेक फेल होने से क्रेन खाई में गिर गई और एक कार पहाड़ी पर अटक गई। सूचना पर एसडीएआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब से आए यात्रियों की गाड़ी खराब होने पर उन्होंने क्रेन मंगवाई। क्रेन ने कार को टो किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर क्रेन के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण क्रेन दो 200 मीटर गहरी खाई में गिर में गई। क्रेन से बंधी कार भी गिर कर पहाड़ी पर अटक गई। दो व्यक्ति कार में और दो क्रेन में सवार थे। सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए साकनीधार की ओर रवाना हुई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए किया रेस्क्यू
टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी और पहाड़ी पर अटकी पड़ी थी, जो कभी भी नीचे गिर सकती थी। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दोनों को बचाया गया और प्राथमिक चिकित्सा दी गई। बाद में उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्रेन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे रोप रेस्क्यू के माध्यम से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद, एसडीआरएफ की टीम ने कुशलता और धैर्य का परिचय देते हुए गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था।
घायलों की पहचान परविंदर सिंह (20 ) पुत्र किशोर सिंह, निवासी मोहाली, पंजाब , गुरजीत सिंह ( 31) पुत्र स्व0 गुरवचन सिंह, निवासी मोहाली, पंजाब ,संजय, (31 ) निवासी श्रीनगर, पौड़ी ,जॉनी पुत्र प्रीतम सिंह (चालक), (31) निवासी श्रीनगर, पौड़ी के रूप में हुई है।
वहीं एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में एसआई नीरज चौहान ,एचसी प्रेम बिष्ट ,का0 विक्रम चौहान , अनिल चौहान ,अमित नौटियाल पैरामेडिक्स संदीप रतूड़ी ,नंदकिशोर आदि शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


