Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

उत्तराखंड सरकार अब वन्यजीव संरक्षण को केवल पर्यावरणीय मुद्दे के रूप में नहीं, बल्कि स्थानीय रोजगार, पर्यटन और जनसुरक्षा से जुड़े व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव पर्यटन, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, आधुनिक तकनीक के उपयोग और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर समान रूप से जोर देकर संरक्षण और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने की स्पष्ट रणनीति सामने रखी है।
Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड और बाघ संचालन समिति की बैठक में दिए निर्देश; साहसिक नागरिकों को राज्य स्तर पर सम्मान, एआई आधारित निगरानी, क्यूआरटी और वन्यजीव कॉरिडोर संरक्षण पर विशेष जोर।

देहरादून , 24 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के साथ ही वन्य जीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन्यजीव गलियारों के संरक्षण तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए भी आधुनिक तकनीक के साथ जनसहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्थानीय लोगों की आजीविका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए वन्य जीव आधारित पयर्टन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष के दौरान दूसरे को बचाने के लिए साहसिक प्रदर्शन करने वाले आम लोगों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों के हमले में मृत एवं घायल व्यक्ति और उसके परिवार को मानकों के अनुसार तय समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं में वन्यजीव संरक्षण संबंधी शर्तों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में राज्य में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में की गई प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट प्लान तथा विभिन्न प्रस्तावों पर नियमानुसार स्वीकृतियां प्रदान की जा रही हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) गठित करते हुए, कैमरा ट्रैप, ड्रोन, सर्प बचाव किट, सोलर लाइट जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।
साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, निगरानी व्यवस्था तथा वन कर्मियों को आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

बैठक में संरक्षित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विचार करते हुए राजाजी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में गैस पाइपलाइन और अन्य राष्ट्रीय उद्यानों में सड़क, आईटीबीपी अवसंरचना तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल जैसी जनहित की परियोजनाओं को आवश्यक शर्तों के अधीन राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति को अग्रसारित करने की अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद आयोजित राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधता एवं वन्यजीव संपदा की दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है। राज्य में बाघ संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की सहभागिता, आधुनिक तकनीक का उपयोग तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्यजीव संरक्षण और विकास कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वन्यजीव कॉरिडोरों का संरक्षण, कैमरा ट्रैप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी तथा वैज्ञानिक प्रबंधन को और मजबूत किया जाए। उन्होंने वन्यजीवों के प्राकृतिक जल स्रोतों एवं चारागाहों के विकास, वनाग्नि प्रबंधन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली को विस्तार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए क्यूआरटी टीम की तैनाती की जाए।

बैठक में कॉर्बेट एवं राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन, पर्यावरण अनुकूल सफारी वाहनों को बढ़ावा देने, संरक्षित क्षेत्रों में कार्यरत फील्ड स्टाफ के लिए विशेष प्रोत्साहन तथा वन्यजीव अपराधों की प्रभावी जांच के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद गीताराम गौड़, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ कपिल लाल, एडीजी ए.पी. अंशुमन, सचिव सी रविशंकर , प्रमुख वन संरक्षक नीना ग्रेवाल एवं वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HumanWildlifeConflict #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandGovernment #WildlifeConservation #WildlifeTourism

Related Stories

ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में चुनाव के ऐलान की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में चुनाव के ऐलान की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान

  • चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

  • देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

  • क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,429)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (729)
  • देहरादून (11,208)
  • नैनीताल (6,517)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (645)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,375)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान Uttarakhand News: उत्तराखंड की दो नगर पालिकाओं में चुनाव का ऐलान, 22 सितंबर को होगा मतदान Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण