Uttarakhand: सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक , महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ
Udham Singh Nagar News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया व सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई व शुभकामनायें दी।
मुख्यमंत्री रविवार को अपने नगरा तराई स्थित आवास से चकरपुर के वनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 12 दिनों तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने वनखण्डी महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-शान्ति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा की वनखण्डी महादेव मन्दिर में बड़ी संख्या श्रद्धांलुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मन्दिर को विकसित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मन्दिर समिति के पदाधिकारी व
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


