Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सीएम धामी ने सैकड़ों युवाओं से किया संवाद , प्रश्नों के दिए जवाब
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उत्तराखंड- सीएम धामी ने सैकड़ों युवाओं से किया संवाद , प्रश्नों के दिए जवाब

Mohan Chandra Joshi September 19, 2022
ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं के सवालों के बहुत ही सहजता एवं सरलता से जवाब दिए।
युवा संवाद कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 800 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में निशा सिंह ने बैकलॉग
के पद भरे जाने तथा बरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में प्रश्न किया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बैकलॉग ही नहीं अन्य रिक्त पदों को भरना भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में नकल एवं पेपर लीक की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए डीजीपी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए थे, जिसमें अब तक 41 गुनहगारों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों की संपत्तियां कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं तथा उन पर गैंगस्टर के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जब तक घोटाले में शामिल हर एक व्यक्ति जेल नहीं पहुंच जाता, तब तक जांच चलती रहेगी। उन्होंने कहां कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होने वाले 7000 पदों को तत्काल भरने के लिए, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भर्ती के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि 7000 भर्तियों के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा अक्टूबर माह में विज्ञप्ति जारी हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित कर ली गई है जो कि शीघ्र ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त 12000 पदों को भी शीघ्र ही भरा जाएगा।

राहुल भट्ट ने देश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में प्रधानमंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक उपज उत्पादन पर जोर दिया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप खाद्यान्न आयात नहीं करना पड़ रहा और भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी की बहुत बड़ी धनराशि रक्षा उपकरण एवं हथियार खरीदने में जाती थी, रक्षा उपकरणों के आयात के विपरीत भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है तथा रक्षा उपकरण आयात के स्थान पर निर्यात की ओर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 सालों में सकल घरेलू उत्पाद दोगुना हुआ है तथा प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2010 में भारत विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी परंतु अब भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि देश में जब पोलियो वायरस आया था तब देश को पोलियो की दवाई मिलने में 15 साल का वक्त लग गया था, परंतु जब कोरोना ने विश्व भर में दस्तक दी तो विश्व जगत यह चिंता कर रहा था कि यदि भारत में यह बीमारी फैली तो विश्व के लिए भारत जिम्मेदारी बन जाएगा परंतु पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के सभी नागरिकों को प्रथम व द्वितीय डोज के साथ ही बूस्टर डोज भी फ्री में लगाई गई तथा विश्व के अन्य देशों को भी कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर चलाने एवं चूल्हा जलाने के लिए प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि अभिभावक होने के नाते पूरे देश की चिंता की और किसी भी गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसलिए गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई तथा सभी परिवारों के लिए अन्न की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

विभाष ने वर्तमान आयु में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ रहने के बारे में जानना चाहा, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे में से 20 घंटे काम करने के बावजूद भी तरोताजा रहते हैं, उनमें जो ऊर्जा क्षमता सवेरे रहती है वही ऊर्जा क्षमता रात में भी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा राज अनुशासन, नियम एवं संयम का ही परिणाम है, जिसके कारण वे आज भी 25 वर्ष के नौजवानों जैसे ही ऊर्जावान दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति को अनुशासन के साथ ही व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां करने के लिए समय निकालना चाहिए और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

प्रशांत ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात भारत के पाक तथा चीन संबंधों में आए परिवर्तन के बारे में जानना चाहा, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी सैनिक का बेटा हूं और मेरे पिताजी ने 30-32 साल देश की विभिन्न क्षेत्रों में रहकर सेवा की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी शांति सेना में श्रीलंका भी गए थे। उन्होंने कहा कि बचपन में मेरे मन मे भी यह सवाल आता था कि भारत-पाक युद्ध हुआ तो हमारी जीत निश्चित होगी परंतु जब चाइना के साथ युद्ध की बात आती थी तो मन में संशय के बादल छाए रहते थे। उन्होंने कहा कि मन में संशय के यह बादल भारत चीन युद्ध की 1962 की लड़ाई का परिणाम थी, परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात गलवान घाटी में देश के सैनिकों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। गलवान घाटी में शहीद सैनिक हमें विरासत में सोच देकर गए हैं कि कोई भी आंख उठाकर देखेगा तो उसको नस्तोनाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सेना सदा ही शौर्य और पराक्रम का इतिहास लिखती आई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद म्यांमार में घर में घुसकर तथा पुलवामा आतंकी हमले का बदला सर्जिकल स्ट्राइक कर के लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की महाशक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में कोई भी घटना होती है तो दुनिया भारत की ओर देखती है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान देश के झंडे का पराक्रम देखने को उस समय मिला जब देश के विद्यार्थियों के साथ ही विश्व के अन्य देशों के व्यक्तियों ने भी यूक्रेन से निकलने के लिए हमारे देश के तिरंगे का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अरुण कुमार ने पूछा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जी स्वयं यह कहते हैं कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा इसके लिए क्या-क्या योजनाएं चलाई जा रही है, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक तब होगा जब राज्य में पर्यटन तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अच्छी एवं आधारभूत सुविधाएं कैसे मिले, अवस्थापना विकास सुविधाओं, रेस्टोरेंट, बंगले, यातायात एवं रेलवे परिवहन आदि को सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य एवं देश अतिथि देवो भावः के भाव से काम करता है, सभी के मन में अतिथि देवो भावः का भाव होना चाहिए। जो भी पर्यटक एक बार राज्य में आए वह सुखद अनुभव लेकर यहां से जाए ताकि एक बार आए तो बार-बार आने की इच्छा करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने ऋषिकेश के ताज होटल का हवाला देते हुए कहा कि अकेले एक होटल से ₹20 करोड़ का राजस्व 1 साल में मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के होटल यदि राज्य में होंगे तो निश्चित ही राज्य को विकास में नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओ, योगा, वेलनेस सेंन्टर, उद्योग, आयुष के साथ ही सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी व्यक्तियों को अपना-अपना काम एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से करना होगा, तभी ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा और इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

योगेश आर्य ने प्रदेश के पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित किए जाने हेतु पर्यटन विकास लिए चलाई जा रहे स्कीम की के बारे में पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब राज्य गठन हुआ था तब यह प्रश्न गहराई से जुड़ा था कि राजस्व का विकास का आधार क्या होगा कैसे विकास की संरचना को गढ़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पर्यटन विकास हेतु पर्यटन नीति में परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ 31 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं तथा इस बार कावड़ यात्रा में भी चार करोड़ से ज्यादा शिवभक्त कावड़ लेके जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में तीसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है तथा बद्रीनाथ का मास्टर प्लान भी तैयार हो गया है। सड़कों को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर, हल्द्वानी, मुरादाबाद बायपास तथा काशीपुर-मुरादाबाद रोड फोरलेन स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कैलाश मानसरोवर की यात्रा सड़क मार्ग से ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास के लिए रेलव,े एयर कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल मार्ग शीघ्र शुरू हो जाएगा जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान सेवा में प्रत्येक जगह को हेली सेवा से जोड़ने का काम उत्तराखंड कर रहा है, उन्होंने कहा कि एवियशन टर्बो फ्यूल पर टैक्स में 18 पर्सेंट की छूट दी गई है अर्थात 2 परसेंट ही टैक्स वसूला जा रहा है।
चित्रा हलदर ने पूछा कि मोदी जी से वार्तालाप में उत्तराखंड के विषय में क्या वार्ता होती है जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले जब मैं पीएम साहब से मिलने के लिए गया था तब मेरे भी मन में यही था कि किस प्रकार के सवाल होंगे और क्या-क्या जवाब देना होगा, परंतु जब मैं उनसे मिला सवालों के जवाब दे दिये तथा 15 मिनट के बाद में बहुत ही ज्यादा अपने आप को सरल एवं सहज महसूस करने लगा। मैं यह भी भूल गया कि यह मेरे सम्मुख प्रधानमंत्री जी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने प्रधानमंत्री जी को अद्वैत आश्रम संबंधित स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट की तब उन्होंने नारायण आश्रम, अद्वैत आश्रम, आदि कैलाश, केदारनाथ के विकास तथा बद्रीनाथ के मास्टर प्लान एम्स की प्रगति के साथ ही राज्य के हर सेक्टर एवं क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी राज्य के हर क्षेत्र एवं परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी से 15 मिनट का समय मिलने के लिए लिया गया था परंतु प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया गया और उन्होंने राज्य के संपूर्ण भूभाग एवं क्षेत्रों के कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री जी का राज्य से गहरा लगाव है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया गया।

मानसी पांडे ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की तरह आपका क्या मॉडल है जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 साल गुजरात के सीएम रहे, उनका गुजरात मॉडल में सुशासन, उद्योग, सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया। उनके शासन में रात दिन का कोई भी अंदर नहीं करते थे। गुजरात मॉडल पूरी दुनिया में सराहा गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की विचारधारा को न मानने वाली सरकारों ने भी गुजरात मॉडल को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास हेतु 6000 एकड़ लैंड बैंक निकाला गया है, पर्यटन नीति में बदलाव कर रहे हैं और वेलनेस सेंटर आदि की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं चौथे नंबर पर संतुष्टि का भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य संस्कृति में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है, असामाजिक तत्व राज्य में बनाना ले पाए इसके लिए सघन ड्राइव चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को कोई परेशानी न हो, उद्योगों से रोजगार मिले एक सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में भी कार्य किये जा रहे है।

इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री बीजेपी विकास शर्मा, अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ, शिव कुमार अग्रवाल, हरीश मुंजयाल, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के बीच धुंध और बादलों से ढकी पर्वतीय घाटियां Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

  • अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

  • दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के बीच धुंध और बादलों से ढकी पर्वतीय घाटियां Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,044)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,503)
  • नैनीताल (6,657)
  • पर्यटन (230)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,179)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम