Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

देहरादून, 8 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल में 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया।
Mohan Chandra Joshi April 8, 2026
ख़बर शेयर करें -

देशभर के खिलाड़ियों का स्वागत और खेलों में बढ़ा उत्साह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है।


मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि राज्य को साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 440 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनविश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स जैसे खेल आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत, नदी बचाव और तटीय सुरक्षा में भी अत्यंत उपयोगी होते हैं। इन खेलों में दक्षता कई बार जीवन रक्षक साबित होती है और आपात परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया है और युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा किया है। राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और राज्य देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी उभर रहा है। राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन राज्य के विकास, पर्यटन संवर्धन और खेल प्रतिभाओं के उन्नयन में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी इशिता सजवान, अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी मोहन सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, एडीजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, आईजी नॉर्दन फ्रंटियर आईटीबीपी मनु महाराज, आईजी सीआरपीएफ दिनेश उनियाल, आईजी आईटीबीपी एकेडमी गिरीश चंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी नीतिका खण्डेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करते जिला प्रशासन के अधिकारी और टीम। हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा ‘नंदा-सुनंदा’ योजना के अंतर्गत 39 जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा सहायता के चेक प्रदान करते हुए अधिकारी और बालिकाएं उपस्थित। देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
उधम सिंह नगर में आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद आईफोन व 40 हजार रुपये नकद। उधम सिंह नगर: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार नकद बरामद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

उधम सिंह नगर: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार नकद बरामद

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
लोक भवन नैनीताल परिसर में राज्यपाल बर्ड वॉचिंग करते हुए, साथ में विशेषज्ञ पक्षी एवं वनस्पति प्रजातियों की जानकारी दे रहे हैं। नैनीताल: राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम

  • हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करते जिला प्रशासन के अधिकारी और टीम। हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर

  • फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर

  • ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा ‘नंदा-सुनंदा’ योजना के अंतर्गत 39 जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा सहायता के चेक प्रदान करते हुए अधिकारी और बालिकाएं उपस्थित। देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी

  • उधम सिंह नगर में आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद आईफोन व 40 हजार रुपये नकद। उधम सिंह नगर: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार नकद बरामद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    उधम सिंह नगर: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार नकद बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,164)
  • उधमसिंह नगर (1,267)
  • क्राइम (3,368)
  • खेल (351)
  • चंपावत (937)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (593)
  • देहरादून (10,569)
  • नैनीताल (6,244)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (989)
  • यात्रा (387)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,107)
  • रुद्रप्रयाग (695)
  • रोजगार (481)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी उधम सिंह नगर: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार नकद बरामद उधम सिंह नगर: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार नकद बरामद