उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023: तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर , सीएम धामी ने लिया यह बड़ा फैसला
देहरादून। मुख्यमंत्री द्वारा चार धाम यात्रा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का आदेश निरस्त कर गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूडी ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य रूप से जारी रहेगा।
उत्तराखंड के चारों धाम में अब कितने भी यात्री दर्शन कर सकेंगे। अब प्रतिदिन दर्शन का कोटा खत्म कर दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। फैसले के बाद पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रा में सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 15 लाख पार पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से ही पंजीकरण शुरू कर दिया था। अब तक यात्रा के लिए 15.14 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है. इसमें केदारनाथ धाम के लिए 5.41 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 4.56 लाख, गंगोत्री धाम के लिए 2.77 लाख, यमुनोत्री धाम के लिए 2.40 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें