उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय , पढ़िए शुभ मुहूर्त

उत्तरकाशी:। चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है। नवरात्र के पहले दिन विधि विधान के तहत विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहुर्त तय कर दिया गया है। आगामी 03 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने का समय सुबह 11.15 बजे निकाला गया है।
जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। बताया जा रहा है कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 2 मई को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। फिर यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में करेगी। इसके बाद 3 मई को 11.15 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद उत्सव डोली का गंगा स्नान होगा, सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ और भी कई सारी प्रक्रिया कपाट खुलने से पहले होंगी। इसके बाद पूरे विधि विधान से गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन तीन मई को अक्षया तृतीय पर ही खोले जाने हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 08 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें