Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज
चम्पावत के छमनिया में लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राज्य के पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का दृश्य।
छमनिया में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित होगा कॉलेज, शिक्षा, प्रशिक्षण और आवास की मिलेगी समेकित सुविधा; पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर अवसर
चम्पावत, 3 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रदेश में बालिका खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में जनपद चम्पावत के छमनिया में लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज में बालिका खिलाड़ियों के लिए खेल प्रशिक्षण, शिक्षा और आवास की समेकित सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परिसर में हॉस्टल ब्लॉक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन, आवासीय सुविधाएं, मल्टीपर्पज हॉल सहित विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
परियोजना के अंतर्गत फुटबॉल मैदान, एस्ट्रो-टर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट तथा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन सुविधाओं से बालिका खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं नियमित अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के पूर्ण होने से पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभावान बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ ही राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का मजबूत आधार प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अवस्थापना को मजबूत करने और युवाओं, विशेषकर बालिका खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चम्पावत में निर्माणाधीन यह गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आने वाले समय में प्रदेश की महिला खेल प्रतिभाओं के विकास का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


