#GirlsSportsCollege

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में खेल अवस्थापना को मजबूत करने और बालिका खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। चम्पावत के छमनिया में निर्माणाधीन राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज इसी पहल का अहम हिस्सा है। करीब 257 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में आधुनिक खेल मैदानों, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, हॉस्टल, शैक्षणिक भवन और मल्टीपर्पज हॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। कॉलेज के तैयार होने से पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभावान बेटियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।... Read More