उत्तराखंड- यहां इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाया फिर नशीली चाय पिलाकर रेप
Udham Singh Nagar News: महिलाओं के साथ यौन हिंसा की वारदातें बढ़ते जा रही हैं , दरिंदे कभी शादी का झांसा देकर तो कभी अन्य हथकंडे अपनाकर सीधी साधी महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में यहां उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा क्षेत्र में युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है
युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता क्षेत्र निवासी युवती नानकमत्ता से किच्छा बस में जा रही थी। जिसको बस में असलम नाम का एक युवक मिला और उसने युवती को सितारगंज की किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। और उसका फोन नम्बर ले लिया। जिसके बाद खटीमा निवासी असलम ने युवती को 10 दिसंबर को फोन कर सितारगंज अंबिका होटल बुलाया। और होटल के कमरे में इंटरव्यू के बहाने बुलाकर लेकर ले गया।
युवक ने युवती से कहा कि कुछ लोग उसका इंटरव्यू लेने आ रहें है। इस दौरान उसने युवती को कमरे में नशीली चाय पिलाई जिस पर युवती बेहोश हो गई और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। युवती को जब होश आया तो कमरे में खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। जिस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर खटीमा निवासी युवक असलम पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


