उत्तराखंड बजट सत्र शुरू LIVE: भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
आज पेश होगा करीब 1.11 लाख करोड़ का बजट, सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से

चमोली। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सोमवार से बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल और कई विधायक भी मौजूद रहे।
आज पेश होगा 1.11 लाख करोड़ का बजट
गौरतलब है कि रविवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। चूंकि यह वर्ष 2026 का पहला सत्र है, इसलिए इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का अभिभाषण होगा, जबकि अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस बार बजट का आकार लगभग 1.10 से 1.11 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने की संभावना है। राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहली बार होगा जब सत्र के पहले ही दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा।
सत्र में पेश होंगे कई विधेयक और प्रश्न
बजट सत्र के दौरान 10 मार्च को सरकार की ओर से नौ विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे। वहीं, प्रदेश के 38 विधायकों ने सत्र के लिए करीब 600 प्रश्न लगाए हैं, जिन पर सदन में चर्चा होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


