हल्द्वानी: महिला दिवस पर सेल्फ डिफेंस कार्यशाला, एसएसपी ने महिलाओं को किया सम्मानित
एसएसपी नैनीताल ने महिला पुलिस कर्मियों को दिया “Physically Fit, Mentally Hit” बनने का संदेश, विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाओं को किया सम्मानित

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी
के निर्देशन में हल्द्वानी कोतवाली स्थित मीटिंग हॉल में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय ‘सेल्फ डिफेंस तकनीक एवं अपराध जागरूकता’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट ताइक्वांडो कोच रीतिका जोशी तथा महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुनिता कुंवर ने महिलाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान दैनिक उपयोग की वस्तुओं से बचाव, सिंगल व डबल हैंड ग्रैप डिफेंस, हेयर पुल डिफेंस और नाइफ अटैक डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने महिला पुलिस कर्मियों को “Physically Fit और Mentally Hit” बनने का संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं अपनी योग्यता और साहस से समाज में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता हेतु डिजिटल पोस्टर का भी अनावरण किया गया। साथ ही महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों और समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के प्रति जागरूक किया गया।
एसएसपी ने थानों में तैनात महिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा या मारपीट के मामलों को केवल घरेलू विवाद मानकर न छोड़ा जाए, बल्कि संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे।
प्रेरक महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, जनप्रतिनिधित्व, पत्रकारिता और पुलिस सेवा से जुड़ी कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक ने किया। इस अवसर पर सीओ रामनगर सुमित पांडे, पार्षद हेमा भट्ट, नेहा अधिकारी, बबली वर्मा, बीना चौहान, तनुजा जोशी, भागीरथी बिष्ट सहित पत्रकारिता जगत और पुलिस विभाग की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


