उत्तराखंड ब्रेकिंग: uksssc पेपर लीक प्रकरण में जिला पंचायत सदस्य हाकम गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर। यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता।
UKSSSC पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे सूत्रधार जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को किया गिरफ्तार।
हाकम सिंह को आराकोट हिमाचल बॉर्डर पर इंटरसेप्ट किया गया है और पूछताछ के लिए एसटीएफ टीम रवाना हुई।
हाकम को गिरफ्तार कर दून लाएगी टीम, उत्तरकाशी जिला पंचायत मेंबर है हाकम। हाकम बैंकॉक गया हुआ था और सोशल मीडिया में उसे इस पूरे भर्ती मामले में मास्टर माइंड बताया गया है STF तमाम बातों क़ो धयान में रखते हुए आगे कदम बढ़ा रही है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए एसटीएफ टीम देहरादून से रवाना हो गई है। आपको बता दें कि भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला तूल पकड़ने के बाद जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत पर तमाम तरह के आरोप लग रहे थे और इस बीच वह टूरिस्ट वीजा पर इंडिया छोड़ थाईलैंड भाग गया था। एसटीएफ के साथ ही एसआईटी भी हाकम सिंह रावत से पूछताछ और बयान लेने के लिए सतर्क थी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


