उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते पहाड़ से गिरा बोल्डर , महिला की दर्दनाक मौत

घटना से परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर
Pithoragarh News: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते हादसों का दौर जारी है इसी क्रम में प्रदेश के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां एक महिला की पहाड़ से गिरे बोल्डर व मलबे की चपेट में आकर मौत हो गई। वह जंगल में पशुओं को चराने गई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दु:खद हादसा दारमा गांव में हुआ है। जहां पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दारमा गांव तहसील बंगापानी की पुष्पा देवी (25 वर्ष) पत्नी धन सिंह शुक्रवार को बकरी लेकर जंगल गई थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने महिला की काफी खोजबीन की। जिसके बाद उसका शव एक खाई में बरामद हुआ।
ग्रामीणों के मुताबिक महिला पहाड़ के पास बारिश से बचाव के लिए बैठी थी। इसी दौरान पहाड़ी से मलबा पत्थर गिरने लगे। पहाड़ से गिरे मलबे और पत्थरों की चपेट में आकर महिला खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं ।महिला की मौत के बाद से उसके परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पूरे दारमा गांव (मुनस्यारी) में भी शोक का माहौल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें