Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: अग्निपथ योजना देश हित में, युवाओं का योजना के प्रति उत्साह- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

उत्तराखंड: अग्निपथ योजना देश हित में, युवाओं का योजना के प्रति उत्साह- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi August 17, 2022
ख़बर शेयर करें -

सीएम ने कोटद्वार में अग्निवीरो के भर्ती कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का बढाया हौसला

हजारों की संख्या में भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए युवा

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ कोटद्वार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो के भर्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह एवं खुंखरी भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रासटनगंज हेलीपैड पर भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जाने वाली मोदी रसोई का भी उद्घाटन किया। मोदी रसोई अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क रसोई का कार्य करेगी। इससे भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को भोजन और आवास की समस्या से नही गुजरना पडेगा। उन्होंने भारतीय युवा मोर्चा की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। कहा कि सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि अग्निवीर योजना से लगभग 10 लाख युवाओं को सेना में कार्य करने का अवसर और अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

उन्होंने यह भी कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती में हुए पेपर लीक के मामले में 18 गिरफ्तारियां हो चुकी है और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नही जायेगा और परीक्षार्थियों का कोई अहित नही होने दिया जायेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार विधानसभा से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

1 कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत जी की प्रतिमा (स्वमेव मृगेंद्रता) व कण्वाश्रम का सौन्दर्यकरण।
2 कोटद्वार विधानसभा में प्रवेश द्वार का निर्माण।
3 अर्द्ध सैनिक बलों के लिए कैंटीन परिसर का निर्माण।
4 शहीद स्थल का निर्माण।
5 वन विभाग द्वारा मिनी जू का निर्माण।
6 सड़कों का विवरण मरम्मत एवं डामरी करण हेतुः-
(क) चिल्लखाल-सिगड्डी-कोटद्वार पाखरों मोटर मार्ग- 12 किमी।
(ख) कलालघाटी-मवाकोट मार्ग पर पुल- 300 मीटर।
(ग) कोटद्वार कालागढ़ मोटर मार्ग के समीप कोल्हूचौड़ नदी पर पुल- 100 मीटर।
(घ) लालपानी-सनेह मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण- 04 पुलिया।
(न) तेली स्त्रोत नाले पर स्पान बाक्स कनवर्ट निर्माण- 30 मीटर।
7 कोटद्वार विधानसभा के आन्तरिक रोड़ के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ रूपये।
8 नलकूप:-
(क) कोटद्वार क्षेत्र में बायीं खो नहर के पुनरुद्धार की योजना।
(ख) कोटद्वार क्षेत्र में सिगड्डी नहर की मरम्मत कार्य की योजना।
(ग) कोटद्वार क्षेत्र में मालन नदी पर बने बांयी मालन नहर के साईफन एवं सिल्ट ईजेक्टर की बाढ़ से सुरक्षा कार्य की योजना।
9 कोटद्वार विधानसभा में प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति।
10 कालागढ़ ़क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कार्य।
11 कालागढ़ रामगंगा नदी के पावन तट पर मुक्तिधाम व स्नान घाट का निर्माण।
12 कोटद्वार विधानसभा में सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरों की आवश्यकता।
13 कोेटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को चार धाम यात्रा मार्ग मे सम्मिलित करने हेतु।
14 चारधाम यात्रा के लिए हैली सेवा की सुविधा।
15 कोटद्वार विधानसभा के लिए इंडोर स्टेडियम।
16 कालागढ में चिकित्सा सुविधा हेतु एम्बुलेंस।
17 सिडकुल का विस्तारीकरण।
18 गंवई स्त्रोत मे जी.एम.ओ.यू. बस अड्डा के लिए वन विभाग द्वारा जमीन हस्तान्तरण हेतु स्वीकृति।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश के उन युवाओं का सपना पूरा होगा जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। कहा कि यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, रूस, इजराइल, चीन व फ्रांस जैसे देशों में भी युवा इस तरह की योजना से जुड़कर देशसेवा कर रहे है तथा भारत में भी युवा सैनिक योगदान देने के पश्चात राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होंगे तथा प्रशिक्षण से बेहतर अनुभव प्राप्त करने के पश्चात समाज में अपना बहुविध योगदान प्रदान करेंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्हें भ्रमित होने से बचाने के लिए उन्हें अग्निपथ योजना की सही जानकारी देनी होगी। कहा कि अग्निपथ योजना देश हित की योजना है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। अग्निपथ वह पथ है जहां पहुंचकर युवाओं को सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग खुलेंगें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजन जिन्हे सम्मानित किया गया-’
1 एलओसी पर उरी सेक्टर में शहीद हुए कुंभीचौड निवासी शहीद हवलदार नरेंद्र सिंह की मां बचूली देवी।
2 कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 17 गढ़वाल राइफल के शिवराजपुर निवासी शहीद हवलदार मदन सिंह की पत्नी जीना देवी।
3 जम्मू कश्मीर बांदीपुर गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 15 गढ़वाल राइफल के शिवपुर निवासी शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह की मां सुमन देवी।
4 आतंकवादियों से लड़ते शहीद हुए कालाबड निवासी शहीद नायब सूबेदार प्रेम सिंह बिष्ट की पत्नी सावित्री देवी
5 पंजाब के बाटाला सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल घमंडपुर निवासी शहीद भरोसे लाल की पत्नी सावित्री देवी
6 जम्मू-कश्मीर के बादीपुर में गोलाबारी में शहीद हुए लालपानी निवासी शहीद राइफलमैन रणवीर सिंह के पिता प्रेम सिंह।
इसके अतिरिक्त 104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मुरली सिंह रावत तथा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सशस्त्र सीमा बल से सेवानिवृत्ति ऊषा सजवान को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत पौड़ी शांति देवी, विधायक लैंसडोन दिलीप महंत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेन्द्र अंथवाल, अध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, नगर मण्डल अध्यक्ष सुनील गोयल, स्वंतत्रता सेनानी मुरली सिंह रावत सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक, पार्टी पदाधिकारी तथा सम्मानित जनमानस उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: अग्निपथ योजना देश हित में देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड युवाओं का योजना के प्रति उत्साह- सीएम धामी लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

  • नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

  • देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

  • उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,627)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,314)
  • नैनीताल (6,565)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए