Uttarakhand: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत
एलआईयू स्पेशल ब्रांच में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे अरविंद डंगवाल

Tehri Garhwal News- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है यहां टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर स्थित बगड़धार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार (UK07DA-9856) 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान SI अरविंद डंगवाल के रूप में हुई। वह डाकपत्थर में तैनात थे। इस हादसे से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
कार सड़क से लगभग 150 से मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। दुर्घटना में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह कार में अकेले ही सवार थे, जो अपने गांव अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे। मृतक एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


